{"_id":"643c4cc005c3832bff0471d4","slug":"no-confidence-motion-rspura-news-c-10-1-94714-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: फ्लोर टेस्ट को लेकर संशय बरकरार, विपक्षी पार्षद दिनभर करते रहे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: फ्लोर टेस्ट को लेकर संशय बरकरार, विपक्षी पार्षद दिनभर करते रहे इंतजार
Mon, 17 Apr 2023 01:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 17 Apr 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। अरनिया नगरपालिका में फ्लोर टेस्ट को लेकर संशय बरकरार है। विपक्षी पार्षद दिनभर सर्कुलर जारी होने का इंतजार करते रहे। गौरतलब है कि अरनिया नगर पालिका में चेयरमैन और उप चेयरमैन के खिलाफ 8 विपक्षी पार्षदों ने 8 अप्रैल को अविश्वास मत पेश किया था और शुक्रवार को चेयरमैन का जवाब देने का समय पूरा होने के बाद नपा अधिकारी के पास 3 दिन का समय रहता है। नपा अधिकारी ने शनिवार को बैठक कर सोमवार को फ्लोर टेस्ट करवाने के लिए विपक्षी पार्षदों को आश्वासन दिया था, लेकिन लिखित में कोई भी सर्कुलर जारी नहीं किया था। उन्होंने विपक्षी पार्षदों को कहा था कि शनिवार देर शाम तक वह फ्लोर टेस्ट का सर्कुलर निकालकर सभी पार्षदों को पहुंचा देंगे। शनिवार इंतजार करने के बाद रविवार का दिन भी विपक्षी पार्षदों ने इंतजार के सहारे ही निकाल दिया, लेकिन नपा अधिकारी की तरफ से फ्लोर टेस्ट को लेकर कोई भी सर्कुलर जारी नहीं किया गया है। इससे साफ हो गया है कि सोमवार को फ्लोर टेस्ट नहीं करवाया जाएगा। विपक्षी पार्षदों का कहना है कि नपा अधिकारी फ्लोर टेस्ट की तारीख निर्धारित करने में देरी कर रहे हैं। अगर पेश किए गए अविश्वास मत की औपचारिकता में कोई कमी है तो वह सीधा उन्हें बताएं। फ्लोर टेस्ट की तारीख निर्धारित करने में बेवजह देरी न करें
सूत्रों के अनुसार पता चला है कि सोमवार को विपक्षी पार्षद नपा अधिकारी से बैठक रखने का दबाव डालेंगे और जल्द फ्लोर टेस्ट की तारीख निर्धारित करने के लिए कहेंगे। वहीं, दूसरी ओर कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर सोमवार को सर्कुलर जारी कर दिया जाता है तो बुधवार को फ्लोर टेस्ट करवाया जाएगा।
इस मुद्दे पर नपा अधिकारी जोधराज की तरफ से कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की गई है। उनसे बात करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इस मुद्दे पर चेयरमैन रमेश सैनी ने पिछले कुछ दिनों से चुप्पी साध ली है और कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं।