फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   no change on article 370 status in jammu and kashmir

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 नहीं हटेगा

Thu, 19 Mar 2015 12:12 PM IST
Updated Thu, 19 Mar 2015 12:12 PM IST
विज्ञापन
no change on article 370 status in jammu and kashmir

राज्यपाल ने स्थिर सरकार और संतुलित विकास के लिए भावी रणनीति का ब्लू प्रिंट पेश करते हुए रियासत के लिए विशेष संवैधानिक प्रावधानों को कायम रखने का संकल्प दोहराया।

विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि गठबंधन सरकार सियासी और विधायी सच्चाइयों को समझती है लिहाजा रियासत के विशेष दर्जे को बरकरार रखा जाएगा। अनुच्छेद 370 का नाम लिए बगैर इसे बरकरार रखने का वादा किया गया है। कश्मीरी पंडितों की सम्मान के साथ वापसी के लिए सार्थक पहल का ऐलान अभिभाषण में किया गया है।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि सरकार 1947, 1965 और 1971 के रिफ्यूजियों के लिए एकमुश्त पैकेज जारी करेगी। वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजियों के रहन -सहन में सुधार के प्रयास होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा-पीडीपी गठबंधन में स्थ‌िरता जरुरी

no change on article 370 status in jammu and kashmir

गठबंधन के एजेंडे में वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजियों पर मानवीय दृष्टिकोण से फैसले की बात कही गई थी लेकिन अभिभाषण में इन्हें नागरिकता देने के मुद्दे पर चुप्पी साधी गई है। अभिभाषण में भाजपा-पीडीपी गठबंधन को स्थिरता और विकास के लिए जरूरी बताया गया है।

राज्यपाल वोहरा ने गठबंधन सरकार के एजेंडे को ईमानदारी से लागू करने की मंशा प्रकट की। भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की नीति के पालन का वादा करते हुए मृत पड़े संस्थाओं में जान फूंककर विकास की गति के तेज करने की भी बात कही गई।

आईआईटी और आईआईएम जैसे संस्थान खोलने के ऐलान के लिए केंद्र का आभार जताया। 14वें वित्त आयोग की सिफारिशों को मंजूर कर राज्यों को मजबूत बनाने की केंद्रीय नीति की भी सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed