{"_id":"6563b365c4ec5b47a70f08c7","slug":"nisd-audition-models-jammu-news-c-10-jmu1037-250305-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सीजन-9 के ऑडिशन में 86 मॉडल्स ने दिखाई अदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सीजन-9 के ऑडिशन में 86 मॉडल्स ने दिखाई अदा
विज्ञापन
माडलों ने आडिशन में लिया भाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल डेवलपमेंट (एनआईएसडी) की ओर से सीजन-9 के लिए रविवार को ऑडिशन करवाया गया। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों की भी मॉडल्स पहुंची, जिन्होंने अदाओं से निर्णायकों को प्रतियोगिता में नाम दर्ज करने के लिए मजबूर कर दिया। 86 का चयन हुआ जिसमें आधे से ज्यादा मॉडल्स ग्रामीण इलाकों से हैं। इसके अलावा प्रदेश के अन्य भागों से भी मॉडल्स ने भाग लिया। राइटर्स क्लब में जूरी नेहा लाहोत्रा, विक्रम राजवाल, शाजी खान उपस्थित रहे। एनआईएसडी के एमडी संजीव ने कहा कि 290 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें 120 मेकअप ऑर्टिस्ट और 85 फैशन डिजाइनर के अलावा 86 मॉडल्स हैं। चयनित मॉडल्स सीजन-9 में भाग लेंगी। प्रतियोगिता 15 दिसंबर से पहले होगी। बीते साल सीजन-8 में 65 युवतियां आई थीं।
एनआईएसडी की मंजू ने कहा-मुझे खुशी हो रही है कि इस बार ग्रामीण क्षेत्रों से भी मॉडल्स भाग ले रही हैं। लगता है कि यह संस्थान के लिए बड़ी उपलब्धि है। जूरी नेहा लाहोत्रा ने कहा कि जम्मू के संभावित सितारों को देखने के लिए उत्साहित हूं, जिन्होंने माता-पिता के साथ ऑडिशन दिया है। अभिनेता शाजी खान ने कहा- यह मॉडलिंग की दुनिया को जानने के लिए आगे आने का खुला अवसर है।
ऑडिशन में भाग लेने आईं दीक्षा, आरती, रिंपी, आशिका, शालिनी और मीरा ने कहा कि वे ग्रामीण इलाकों से संबंध रखती हैं। मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमाना है। उत्तीर्ण होने पर रैंप पर सुंदरता के जलवे बिखरेंगी। स्नातक स्तर की पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं।