{"_id":"5e7a6a6f8ebc3e6f960d2fc1","slug":"nine-youths-walked-on-foot-from-jammu-to-pathankot-in-absence-of-transport","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधन नहीं मिला तो जम्मू से पठानकोट पैदल ही चल दिए नौ युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधन नहीं मिला तो जम्मू से पठानकोट पैदल ही चल दिए नौ युवक
Wed, 25 Mar 2020 01:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 25 Mar 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काजीगुंड के एक पेट्रोल पंप पर काम करने वाले नौ युवक लॉकडाउन के कारण यहां फंस गए। घर जाने के लिए जब कोई साधन नहीं मिला तो यहां से पठानकोट के लिए पैदल ही चल पड़े।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के रहने वाले राहुल कुमार, रोहित कुमार, राजपाल,संजू, गुरविंदर,रामबहादुर, मोंटी कुमार, राजू व लाल सिंह ठिकारी के रहने वाले हैं। यह सभी काजीगुंड स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करते थे। लेकिन रोजगार खत्म होने के बाद लौटने के अलावा इनके पास कोई रास्ता भी नहीं बचा था।
विज्ञापन
कोरोना का प्रकोप बढ़ने के बाद मालिकों ने पेट्रोल पंप को बंद कर दिया। इन सभी की छुट्टी कर दी। वहां से यह लोग टैक्सी से जम्मू पहुंचे और जब यहां कोई साधन नहीं मिला तो वह पैदल ही पठानकोट के लिए चल दिए। उनका कहना था कि पठानकोट में उन्हें वाहन मिल जाएगा।
विज्ञापन
उधर, कश्मीर संभाग के बारामुला में कोरोना वायरस का एक नया मामला सामने आया है। इसके साथ ही कश्मीर संभाग में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या चार हो गई है। वहीं केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या सात हो गई है।
ताजा मामला घाटी के बारामुला से सामने आया है। यहां 22 साल का लड़का कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया है। उसे मेडिकल कॉलेज बारामुला में भर्ती कराया गया है। इससे पहले आज यानी कि मंगलवार को ही जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में कोरोना वायरस के दो पॉजिटिव मामले सामने आए थे।
जम्मू-कश्मीर में 7 और लद्दाख में 13 मामले
श्रीनगर में कोरोना वायरस के दो, बारामुला में एक और नया पॉजिटिव मामले सामने आने से जम्मू-कश्मीर में अब कोरोना वायरस के सात पॉजिटिव मामले हो गए हैं, जिनमें से तीन जम्मू में और चार कश्मीर संभाग के हैं। वहीं लद्दाख में अबतक 13 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हो चुकी है। उधर, कश्मीर के पहले मामले में संक्रमित पाई गई महिला का सफलतापूर्वक इलाज किया गया है।