फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Nine Year Old Child Drowned in Drain

Jammu News: नाले किनारे झुग्गी में सोया था रोहिंग्या परिवार, बढ़े जल स्तर में बह गया मासूम

विज्ञापन
Nine Year Old Child Drowned in Drain
- बठिंडी के विधाता नगर इलाके की घटना, पुलिस बच्चे को तलाशने में जुटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में शनिवार तड़के हुई तेज बारिश के कारण बठिंडी के विधाता नगर नाले में अचानक बढ़े जलस्तर में एक बच्चे बह गया है। बच्चे की पहचान नौ वर्षीय सेफ-उल इस्लाम के रूप में हुई है जो रोहिंग्या परिवार से संबंधित है।
जानकारी के अनुसार रोहिंग्या परिवार नाले के किनारे बनी झुग्गी में रहता है। शनिवार सुबह हुई तेज बारिश के दौरान परिवार गहरी नींद में था। इस बीच झुग्गी के साथ बहते नाले में अचानक जल स्तर बढ़ गया और बारिश का पानी झुग्गियों में घुस गया। एक झुग्गी में परिवार के साथ सो रहे सेफ-उल-इस्लाम पानी के तेज बहाव में बह गया। पता चलने पर परिवार व लोगों ने उसकी खोज की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद बठिंडी पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से तलाशी अभियान चलाया, लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चला। रोहिंग्या परिवार 20 साले से इसी नाले के किनारे झुग्गी में रह रहा है। सेफ-उल इस्लाम के मामा मोहम्मद युसूफ ने कहा कि तीनों बच्चे एक साथ सोए थे। सेफ सबसे बड़ा है, अचानक नाले में बढ़े पानी के स्तर के कारण कुछ और बच्चे भी चपेट में आए थे, लेकिन लोगों ने समय रहते उन्हें बचा लिया। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने बताया कि पुलिस सहित संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों से जानकारी लेकर बच्चे को ढूंढने में जुटी रही। बठिंडी पुलिस चौकी प्रभारी ने कहा कि बच्चे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed