फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NIA scored three witnesses in udhampur attack

बड़ी खबर: उधमपुर हमले में एनआईए ने बनाए तीन गवाह

Tue, 29 Sep 2015 07:59 PM IST
Updated Tue, 29 Sep 2015 07:59 PM IST
विज्ञापन
NIA scored three witnesses in udhampur attack

पांच अगस्त को उधमपुर में बीएसएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले की जांच कर रही नेशनल इंवेस्टिगेशन टीम (एनआईए) ने कश्मीर घाटी के तीन लोगों को गवाह बनाया है।

विज्ञापन


इन तीनों गवाहों को बुधवार को जम्मू लाया जाएगा और एनआईए की विशेष अदालत में उनके बयान दर्ज करवाए जाएंगे। बताया जाता है कि जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ के बाद घाटी के विभिन्न स्थानों पर रहने वाले मोहम्मद नावेद व अन्य पाकिस्तानी आतंकियों के संपर्क में यह तीनों गवाह आए थे।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार एनआईए की टीम तीनों गवाहों को लेकर जम्मू के लिए रवाना हो चुकी है। यहां उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। कश्मीर घाटी में डेरा डाले एनआईए की टीम अभी लश्कर के उन तीन ओवर ग्राउंड वर्करों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है, जिनके अदालत से गैर जमानती वारंट हासिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नावेद की न्यायिक रिमांड आज होगी समाप्त

NIA scored three witnesses in udhampur attack

इनमें लश्कर-ए-तैयबा का ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) फैयाज अहमद इट्टू उर्फ फैयाज वेल्डर, फैयाज अहमद अशवर उर्फ सेठा और शाबजार अहमद भट उर्फ खुर्शीद (सभी निवासी कुलगाम) शामिल हैं।
 
उनकी जानकारी देने वालों को 2-2 लाख का इनाम देने की घोषणा की है। इन्होंने सीमा लांघ जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने वाले पाकिस्तानी आतंकियों को पनाह देने के साथ उन्हें आर्थिक मदद भी की थी।

जम्मू के कोट भलवाल जेल में बंद पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद नावेद याकूब के अलावा दोनों ड्राइवर खुर्शीद भट उर्फ सूर्या और शौकत अहमद भट की रिमांड अवधि 30 सितंबर को समाप्त हो रही है।

बताया जाता है कि उन्हें बुधवार को एनआईए अदालत में पेश कर एनआईए उनकी न्यायिक रिमांड अवधि बढ़वाने के लिए आवेदन दायर करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed