एनआईए ने पुलवामा में कई स्थानों पर की छापेमारी, शाकिर के पिता को पूछताछ के लिए उठाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में राष्ट्रीय जांच एजंसी (एनआईए) द्वारा कई जगहों पर छापेमारी की गई। कुछ अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को कब्जे में लिया है। सूत्रों के मुताबिक एनआईए ने जैश के ओजीडबल्यू शाकिर के पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार एनआईए की एक विशेष टीम शनिवार सुबह दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले पहुंची। जहां उन्होने कई जगहों पर छापेमारी की। एनआईए द्वारा काकपुरा, पुलवामा और त्राल में छापेमारी की गई है। साथ ही कुछ संदिग्धों के मकानों की भी तलाशी ली गई है।
इस दौरान एनआईए ने काकपुरा के हाजिबल इलाके में शाकिर के घर पर भी छापा मारा और तलाशी ली। साथ ही एनआईए ने शाकिर के मकान के कुछ कमरों को सील भी किया है। छापेमारी के दौरान उन्होंने कुछ दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी कब्जे में लिया है।
शाकिर जैश का ओवर ग्राउंड वर्कर है
बता दें कि एनआईए ने शुक्रवार को जैश-ए-मोहम्मद के ओजीडबल्यू शाकिर बशीर मागरे को गिरफ्तार करने का दावा किया था। शाकिर ने पुलवामा लेथपुरा में आत्मघाती हमले को अंजाम देने वाले हमलावर आदिल अहमद डार को एक साल तक अपने घर में पनाह दी थी। साथ ही हमले में इस्तेमाल की गई कार में आरडीएक्स भी लगाया था। शाकिर जैश का ओवर ग्राउंड वर्कर है, जो पुलवामा के लेथपोरा में फर्नीचर की दुकान चलाता है।