{"_id":"61bb79ddbb115f2af263978b","slug":"nia-raids-in-jammu-and-kashmir-s-srinagar-and-sopore-one-terrorist-helper-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर और सोपोर में एनआईए के छापे, एक आतंकी मददगार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर और सोपोर में एनआईए के छापे, एक आतंकी मददगार गिरफ्तार
Thu, 16 Dec 2021 11:10 PM IST
विमल शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:10 PM IST
सार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने छापेमारी कर एक आतंकी मददगार को आरोपी को गिरफ्तार किया। एनआईए की कई टीमों में छह से अधिक जगहों पर दबिश दी।
विज्ञापन
एनआईए की टीम की कार्रवाई
- फोटो : एएनआई
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कश्मीर में कई स्थानों पर छापेमारी कर एक आतंकी मददगार को आरोपी को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बताया कि एनआईए की टीमों ने वीरवार को सोपोर और श्रीनगर में चार अलग-अलग जगहों पर दबिश दी। इसमें आतंकी मददगार इरफान तारिक अंतू निवासी त्राल तांग (सोपोर) को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
आरोपी जम्मू-कश्मीर और नई दिल्ली सहित अन्य प्रमुख शहरों में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों लश्कर-ए तैयबा, जैश-ए मोहम्मद सहित अन्य आतंकी संगठनों के साथ मिलकर साजिशें रचकर आतंकियों की मदद करने में शामिल है। एनआईए ने 10 अक्तूबर, 2021 को केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले में अब तक 28 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ब्यूरो
विज्ञापन