फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NIA raided the village along the Line of Control in terror funding

जम्मू कश्मीर: टेरर फंडिंग में एनआईए का नियंत्रण रेखा से लगे गांव में छापा, पाकिस्तान जाने वाले आरोपी से पूछताछ

Fri, 14 Oct 2022 10:30 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 14 Oct 2022 10:30 AM IST
सार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दो दिन पहले ही टेरर फंडिंग केस में प्रदेश के आठ जिलों के 18 स्थानों पर छापे मारे थे। इसके बाद पुंछ में कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
NIA raided the village along the Line of Control in terror funding
पुंछ का मंडी पुलिस थाना - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने टेरर फंडिंग मामले में नियंत्रण रेखा से लगे तहसील मंडी के डन्ना गांव में छापा मारा। शुक्रवार तड़के हुई इस कार्रवाई के दौरान मोहम्मद जमाल को हिरासत में लिया गया है। उससे कई मामलों में जांच एजेंसी पूछताछ कर रही है। सूत्रों ने बताया कि आरोपी कुछ समय पहले पाकिस्तान गया था। इसके बाद से उसकी हरकत संदिग्ध थी। इसी पर जांच एजेंसी की टीम लंबे समय से नजर रख रही थी। कार्रवाई के दौरान जांच एजेंसी ने आरोपी से फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए है। आरोपी से मंडी थाने में पूछताछ जारी है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक एनआईए ने ड्रोन डिलीवरी मामले में भी पुंछ के कई स्थानों पर कार्रवाई की है। 

विज्ञापन

दो दिन पहले आठ जिलों में 18 ठिकानों पर एनआईए ने मारा था छापा 

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 12 अक्तूबर को मंगलवार को टेरर फंडिंग मामले में जम्मू-कश्मीर के आठ जिलों के 18 स्थानों पर छापे मारे थे। इस दौरान राजोरी में प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) के एक प्रमुख संगठन अल-हुदा एजुकेशनल ट्रस्ट (एएचईडी) के अध्यक्ष मोहम्मद अमीर शमशी को गिरफ्तार किया था। जिनके घर कार्रवाई हुई उनमें पुलिस कांस्टेबल, बिजली विभाग का अधिकारी भी शामिल हैं। एनआईए ने कहा कि तलाशी के दौरान कई मोबाइल और फंडिंग व संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह ही एनआईए ने राजोरी, पुंछ, जम्मू, श्रीनगर, बांदीपोरा, शोपियां, पुलवामा और बडगाम जिलों में 18 स्थानों पर दबिश दी। यूएपीए अधिनियम के तहत जमात-ए-इस्लामी प्रतिबंधित संगठन घोषित होने के बाद अपने फ्रंटल संगठनों के माध्यम से गतिविधियों को जारी रखे हुए है। ऐसा ही एक संगठन राजोरी का अल हुदा एजुकेशनल ट्रस्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त ट्रस्ट को दान, हवाला सहित विभिन्न माध्यमों से धन जुटाते हुए पाया गया है। इस धन का उपयोग वह प्रदेश के युवाओं को गैरकानूनी गतिविधियों के लिए उकसाने और देश की क्षेत्रीय अखंडता व संप्रभुता को बाधित करने के लिए करता रहा है। एनआईए ने स्वत: संज्ञान लेते हुए तीन सितंबर को मामला दर्ज किया था। 

जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद अमीर शमशी अल हुदा एजुकेशन ट्रस्ट (निजाम-ए-अला) का अध्यक्ष है और ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक के निर्देश पर कार्य करता है। गैरकानूनी संगठन घोषित करने के बाद भी ट्रस्ट ने धन जुटाना जारी रखा है। जांच के दौरान कश्मीर घाटी में सक्रिय अन्य गैर सरकारी संगठनों और ट्रस्टों के साथ भी संदिग्ध संबंध सामने आए हैं। वहीं राजोरी में ली गई तलाशी के दौरान कई मोबाइल, फंडिंग और संपत्ति आदि से संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है। 

एईई व डॉक्टर के घर भी खंगाले थे

एनआईए की टीम ने राजोरी के कालाकोट के तरयाठ गांव और राजोरी के आईटीआई कॉलोनी और खेवरा में भी कार्रवाई की। सूत्रों के अनुसार तरयाठ निवासी पीडीडी विभाग के एक असिस्टेंट एक्जीक्यूटिव इंजीनियर (एईई) के घर और राजोरी के आईटीआई कॉलोनी में किराए पर रहे डॉक्टर के घर पर भी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने की आशंका के चलते छापा मारा गया है। डॉक्टर श्रीनगर में तैनात बताए जा रहे हैं।

जम्मू के छन्नी रामा में पुलिस कांस्टेबल के घर दबिश, की गई पूछताछ 

टेरर फंडिंग मामले में जम्मू जिले के छन्नी रामा इलाके में एनआईए ने पुलिस कांस्टेबल के घर दबिश देकर पूछताछ की है। वहीं पुंछ के मेंढर कस्बे के मोहल्ला सराफा में मंगलवार तड़के पांच बजे एनआईए ने बिजली विभाग के अधिकारी (एईई) फकरू दीन के किराए के घर पर छापा मारा। आरोपी राजोरी के त्रियाठ कालाकोट का रहने वाला है और दो माह पहले ही मेंढर में उसका तबादला हुआ है। सूत्रों के अनुसार आरोपी फकरू दीन आतंकी गतिविधियों में शामिल है। कार्रवाई के दौरान वह किराये के घर में नहीं था। बताया जा रहा है कि वह छुट्टी पर अपने घर त्रियाठ कालाकोट आया हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed