फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NIA raid in Pulwama of jammu and kashmir

पुलवामा हमले में बाप-बेटी गिरफ्तार, अब तक तीन चढ़े हत्थे, आरोपियों ने हमलावरों को दी थी घर में पनाह

Tue, 03 Mar 2020 07:42 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 03 Mar 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
NIA raid in Pulwama of jammu and kashmir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के लेथपोरा में पिछले साल हुए आत्मघाती हमले के सिलसिले में एनआईए ने मंगलवार को बाप-बेटी को गिरफ्तार किया है। एनआईए ने गिरफ्तार पिता-पुत्री को जम्मू में एनआईए कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें 10 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


इससे पहले शारिक मागरे को एनआईए ने पकड़ा था। इस सिलसिले में अब तक तीन गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। इस मामले में एनआईए की जांच जारी है। 14 फरवरी 2019 को हुए हमले में सीआरपीएफ  के 40 जवान शहीद हुए थे। यह हमला अब तक का सबसे बड़ा हमला था।
विज्ञापन


एनआईए की एक टीम ने मंगलवार की सुबह पुलवामा जिले के हकरीपोरा गांव में छापेमारी की। इस दौरान उनके साथ पुलिस और सीआरपीएफ  की टीमें भी थीं। टीम ने गांव में तारिक अहमद शाह के घर छापा डाला। वे तारिक अहमद शाह (50) और उसकी बेटी इनशा तारिक (23) को अपने साथ पुलिस स्टेशन ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पूछताछ के बाद उन्हें एनआईए के हवाले कर दिया गया। एनआईए की ओर से बताया गया कि तारिक एक टिप्पर ड्राईवर है। शुरुआती पूछताछ में उसने यह खुलासा किया कि लेथपोरा में सीआरपीएफ  के काफि ले पर आत्मघाती हमले से पूर्व हमले को अंजाम देने वाले आत्मघाती हमलावर आदिल अहमद डार, पाकिस्तानी आतंकी और आईईडी एक्सपर्ट मोहम्मद उमर फारूक, पाकिस्तानी आतंकी कामरान, पुलवामा के जैश आतंकी समीर अहमद डार और एक अन्य पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद इस्माइल उर्फ इब्राहिम उर्फ अदनान द्वारा उसका घर इस्तेमाल किया गया था। बता दें कि उमर और कमरान हमले के बाद सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में मार गिराए गए थे।

पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि तारिक ने इन आतंकियों को अपने घर में पनाह दी थी। उनके द्वारा इस आत्मघाती हमले की साजिश वहीं पर रची गई थी। इतना ही नहीं आत्मघाती हमलावर आदिल का वीडियो भी तारिक के घर पर रिकॉर्ड किया गया था जिसे जैश द्वारा हमले के तुरंत बाद जारी किया गया था।

इनशा थी पाकिस्तानी आतंकी के संपर्क में
अधिकारी के अनुसार तारिक की बेटी इनशा द्वारा घर पर इन सभी आतंकी को खाना-पीना व अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती रही हैं। हमले से पूर्व वर्ष 2018 और 2019 के दौरान यह आतंकी उनके घर पर करीब 15 बार रह चुके हैं। हर बार दो से चार दिन वह वहां पर रहते थे। एनआईए की जांच में यह बात भी सामने आई है कि इनशा लगातार टेलीफ ोन और अन्य सोशल मीडिया एप्लिकेशन के जरिये पाकिस्तानी आतंकी और आईईडी एक्सपर्ट मोहम्मद उमर फ ारूक के संपर्क में थी।

मागरे ही चला रहा था आत्मघाती कार
अब तक इस हमले में एनआईए द्वारा कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सबसे पहले एनआईए द्वारा शारिक मागरे को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था। एनआईए के सूत्रों के अनुसार जांच में यह बात भी सामने आई है जिस दिन आदिल ने आत्मघाती हमले को अंजाम दिया उस दिन मागरे ही वह गाड़ी चला रहा था और घटनास्थल से करीब 500 मीटर पहले उतर गया था। सूत्रों के अनुसार वह मागरे ही था जो सीआरपीएफ  के इस काफि ले को ट्रैक कर रहा था। मागरे की हाजिबल पुलवामा में एक फ र्नीचर की दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed