{"_id":"631ccbc9ae491a194663fefe","slug":"nia-files-charge-sheet-against-6-accused-in-targeted-killing-of-sarpanch-in-kulgam","type":"story","status":"publish","title_hn":"Target Killing: छह के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल, NIA का दावा- यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करने की बड़ी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Target Killing: छह के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल, NIA का दावा- यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करने की बड़ी साजिश
Sat, 10 Sep 2022 11:20 PM IST
Vikas Kumar
एएनआई, कुलगाम
एएनआई, कुलगाम
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:20 PM IST
सार
एनआईए ने दानिश अयाज डार, फैसल हमीद वागे, निसार राशिद भट उर्फ नासिर, जुबैर अहमद सोफी, मुश्ताक अहमद इटू, फारूक अहमद भट उर्फ फारूक नल्ली को यूएपीए कानून की विभिन्न धाराओं के तहत नामजद किया है।
विज्ञापन
एनआईए
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में अडूरा गांव के सरपंच शब्बीर अहमद मीर की लक्षित हत्या से संबंधित एक मामले में छह आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। एएनआई ने आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के छह आतंकियों को आरोपी बनाया है। बता दें कि बीते 11 मार्च अडूरा गांव में आतंकियों ने सरपंच के घर पर हमला कर उनकी हत्या कर दी थी। आतंकियों ने पास से गोली मारी थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया था। शब्बीर की पत्नी भी अडूरा के वार्ड तीन से पंच हैं।
विज्ञापन
एनआईए ने दानिश अयाज डार, फैसल हमीद वागे, निसार राशिद भट उर्फ नासिर, जुबैर अहमद सोफी, मुश्ताक अहमद इटू, फारूक अहमद भट उर्फ फारूक नल्ली को यूएपीए कानून की विभिन्न धाराओं के तहत नामजद किया है।
विज्ञापन
बड़ी साजिश के हो रहीं लक्षित हत्याएं
एनआईए आरोप पत्र में कहा है कि कश्मीर घाटी में लक्षित हत्याएं आतंकवादी संगठनों द्वारा घाटी में पंचायती राज प्रणाली द्वारा स्थापित शांति और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करने और राजनीतिक रूप से निर्वाचित प्रतिनिधियों के बीच आतंक पैदा करने के लिए एक बड़ी साजिश का हिस्सा थीं। जांच में पता चला है कि पाकिस्तान से संचालित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने सरपंच शब्बीर अहमद मीर की हत्या को अंजाम देने के लिए कश्मीर घाटी में सक्रिय हिजबुल मुजाहिदीन के ओवर ग्राउंड वर्कर्स और आतंकियों की मिलीभगत से आपराधिक साजिश रची थी।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने की थी हमले की निंदा
कुलगाम में सरपंच शब्बीर अहमद मीर पर आतंकी हमले की कठोर शब्दों में निंदा करता हूं। हमारी पुलिस व सुरक्षा बल आतंकी पारिस्थितिकीतंत्र को ध्वस्त करने के प्रति प्रतिबद्ध हैं। मेरी परिवार के प्रति पूरी संवेदना है। दुख की इस घड़ी में जम्मू-कश्मीर प्रशासन परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। - मनोज सिन्हा, उप राज्यपाल