{"_id":"5e445f338ebc3ee60172f64e","slug":"nia-filed-supplementary-charge-sheet-against-four-jaish-terrorists-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः चार जैश आतंकियों के खिलाफ एनआईए ने दाखिल किया पूरक आरोपपत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः चार जैश आतंकियों के खिलाफ एनआईए ने दाखिल किया पूरक आरोपपत्र
Thu, 13 Feb 2020 01:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 13 Feb 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
chargesheet
आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकी हमलों की साजिश रचने के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को दिल्ली की विशेष अदालत में पूरक आरोप पत्र दाखिल किया है। ये सभी आरोपी सज्जाद अहमद खान (27), बिलाल अहमद मीर (23), इश्फाक अहमद भट (24) और मेहराज (22) सभी पुलवामा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
पूरक आरोप पत्र में आरोप है कि दिल्ली-एनसीआर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकी हमलों की साजिश जैश के आकाओं ने रची थी। ये चारों आरोपी इन योजनाओं को अंजा देने की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन
चारों आरोपियों में एक सज्जाद अहमद खान पिछले वर्ष पुलवामा हमले के मुख्य सजिशकर्ताओं में शामिल आतंकवादी मुदस्सिर अहमद खान के भी संपर्क में था। मुदस्सिर को सुरक्षा बलों ने 10 मार्च 2019 को पुलवामा के त्राल में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था।
विज्ञापन
एक अन्य आरोपी इशफाक अहमद भट कश्मीर में जैश की जड़ें मजबूत करने के लिए काम कर था वह हथियारों की आपूर्ति करता था। मेहराजुद्दीन को एक हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया गया था।
पिछले वर्ष दाखिल हुई थी पहली चार्जशीट
सुरक्षा बलों ने पिछले वर्ष जैश का एक आतंकी माड्यल का खुलासा करते हुए इन चारों को गिरफ्तार किया था। इनके खिलाफ पहली चार्जशीट 16 सितंबर 2019 को दाखिल की गई थी। इन पर 120 बी और आईपीसीए धारा 18 के 121 ए, अधिनियम की 18ए, 38,39 और विस्फोट पदार्थ अधिनियम की धारा 4 के तहत जांच चल रही है।