{"_id":"5e58b2bc8ebc3ef3f60e526f","slug":"nia-did-not-present-charge-sheet-in-pulwama-attack-and-accused-got-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमलाः एनआईए ने पेश नहीं की चार्जशीट, आरोपी को मिल गई जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा हमलाः एनआईए ने पेश नहीं की चार्जशीट, आरोपी को मिल गई जमानत
Fri, 28 Feb 2020 11:57 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 28 Feb 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
पुलवामा आतंकी हमला
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश को हिला कर रख देने वाले पुलवामा हमले की साजिश में पकड़े गए एक आरोपी को कोर्ट से जमानत मिल गई। मामले की जांच करने वाली एनआईए(राष्ट्रीय जांच एजेंसी) द्वारा इस मामले में चार्जशीट पेश न करने का फायदा आरोपी को मिला।
विज्ञापन
पुलवामा के रहने वाले युसुफ चोपान ने जमानत की अर्जी दी थी। दिल्ली के पटियाला हाउस एनआईए कोर्ट में गुरुवार को इसे लेकर सुनवाई हुई। इसमें आरोपी के वकील ने कोर्ट में कहा कि युसुफ को हिरासत में लिए हुए 180 दिन हो गए हैं। जबकि अब तक एनआईए की ओर से चार्जशीट पेश नहीं की गई।
विज्ञापन
इस पर कोर्ट ने कहा कि कानूनी तौर पर जमानत का आधार बनता है। आरोपी को 50 हजार के निजी बांड पर जमानत दी गई। साथ ही आदेश दिया गया कि वह जब भी जांच के लिए बुलाए जाएं, तो हाजिर हो। इस तरह की गतिविधियों में कहीं शामिल न हो। जांच एजेंसी को पूरा सहयोग करे।
विज्ञापन
जज परवीन सिंह ने अर्जी मंजूर करते हुए जमानत दे दी। बता दें कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हमला हुआ था। इसमें सीआरपीएफ के 44 जवान शहीद हो गए थे।