फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NIA arrived in srinagar with fayaz and khurshid

फैयाज और खुर्शीद को लेकर एनआईए श्रीनगर पहुंची

Sun, 22 Nov 2015 09:28 PM IST
Updated Sun, 22 Nov 2015 09:28 PM IST
विज्ञापन
NIA arrived in srinagar with fayaz and khurshid

उधमपुर में बीएसएफ के काफिले पर हमले में शामिल लश्कर के वर्कर फैयाज अहमद इट्टू और खुर्शीद अहमद को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की टीम श्रीनगर लेकर रवाना हुई है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि पुलिस रिमांड के दौरान दोनों के पास से एनआईए को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और उनकी निशानदेही पर सबूतों की बरामदगी के लिए उन्हें कश्मीर ले जाया गया है।
विज्ञापन


एनआईए सूत्रों के अनुसार पुलिस रिमांड के दौरान ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर (जेआईसी) में दोनों ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। एनआईए उसी आधार पर बरामदगी का प्रयास कर रही है। उल्लेखनीय है कि दोनों आतंकियों को एनआईए ने पिछले दिनों कुलगाम से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि हमले से पहले कश्मीर से उधमपुर तक जिस ट्रक में नावेद और उसका साथी नोमान सवार था, उसके आगे सिल्वर रंग की कार उन्हें एस्कार्ट कर रही थी। कार को फैयाज अहमद इट्टू चला रहा था। एनआईए इससे पहले फैयाज की निशानदेही पर वह कार भी बरामद कर चुकी है।

दोनों आतंकियों को कुलगाम से गिरफ्तार किया था

NIA arrived in srinagar with fayaz and khurshid

सूत्रों के अनुसार पूछताछ में दोनों ने कुछ महत्वपूर्ण सुराग दिए हैं। इससे अन्य लोगों के घेरे में आने की आशंका है। बताया जाता है कि एनआईए उक्त कार में सवार उस महिला के बारे में भी गहराई से पूछताछ कर रही है, जो घटना से पहले उस कार में सवार थी।

इसके अलावा पाक आतंकी मोहम्मद नावेद और नोमान को लेकर आने वाले ट्रक ड्राइवर फैयाज अहमद उर्फ सेठा अभी भी फरार है। जिससे कार चालक फैयाज लगातार संपर्क में था। आशंका जताई जा रही है कि उस ड्राइवर के बारे में भी एनआईए को महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।

एनआईए का प्रयास है कि सेठा को गिरफ्तार कर सभी आरोपियों के खिलाफ चालान एक साथ पेश किया जाए। उल्लेखनीय है कि चालान पेश करने की 90 दिनों की अवधि पार हो चुकी है और एनआईए ने अदालत से 90 दिनों की अतिरिक्त मोहलत ले रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed