पुलवामा हमलाः एनआईए की कार्रवाई ने पकड़ी रफ्तार, बाप-बेटी के बाद दो और गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के लेथपोरा में पिछले साल हुए आत्मघाती हमले के सिलसिले में एनआईए(राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण) की कार्रवाई ने रफ्तार पकड़ ली है। इसी सप्ताह मंगलवार के दिन एक पिता-पुत्री को एनआईए ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद आज यानी कि शु्क्रवार को एनआईए ने एक बार फिर कार्रवाई करते हुए दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपियों को कल कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।
इससे पहले एनआईए ने मंगलवार को बाप-बेटी को गिरफ्तार किया था। एनआईए ने गिरफ्तार पिता-पुत्री को जम्मू में एनआईए कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें 10 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। उधर, शारिक मागरे को एनआईए ने पकड़ा था। 14 फरवरी 2019 को हुए हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे। यह हमला अब तक का सबसे बड़ा हमला था।
बता दें कि एनआईए की एक टीम ने मंगलवार की सुबह पुलवामा जिले के हकरीपोरा गांव में छापेमारी की। इस दौरान उनके साथ पुलिस और सीआरपीएफ की टीमें भी थीं। टीम ने गांव में तारिक अहमद शाह के घर छापा डाला। वे तारिक अहमद शाह (50) और उसकी बेटी इनशा तारिक (23) को अपने साथ पुलिस स्टेशन ले गए।
इनशा थी पाकिस्तानी आतंकी के संपर्क में
वहां पूछताछ के बाद उन्हें एनआईए के हवाले कर दिया गया। एनआईए की ओर से बताया गया कि तारिक एक टिप्पर ड्राईवर है। शुरुआती पूछताछ में उसने यह खुलासा किया कि लेथपोरा में सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमले से पूर्व हमले को अंजाम देने वाले आत्मघाती हमलावर आदिल अहमद डार, पाकिस्तानी आतंकी और आईईडी एक्सपर्ट मोहम्मद उमर फारूक, पाकिस्तानी आतंकी कामरान, पुलवामा के जैश आतंकी समीर अहमद डार और एक अन्य पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद इस्माइल उर्फ इब्राहिम उर्फ अदनान द्वारा उसका घर इस्तेमाल किया गया था।
बता दें कि उमर और कमरान हमले के बाद सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में मार गिराए गए थे। पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि तारिक ने इन आतंकियों को अपने घर में पनाह दी थी। उनके द्वारा इस आत्मघाती हमले की साजिश वहीं पर रची गई थी। इतना ही नहीं आत्मघाती हमलावर आदिल का वीडियो भी तारिक के घर पर रिकॉर्ड किया गया था जिसे जैश द्वारा हमले के तुरंत बाद जारी किया गया था।
अधिकारी के अनुसार तारिक की बेटी इनशा द्वारा घर पर इन सभी आतंकी को खाना-पीना व अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती रही हैं। हमले से पूर्व वर्ष 2018 और 2019 के दौरान यह आतंकी उनके घर पर करीब 15 बार रह चुके हैं। हर बार दो से चार दिन वह वहां पर रहते थे। एनआईए की जांच में यह बात भी सामने आई है कि इनशा लगातार टेलीफ ोन और अन्य सोशल मीडिया एप्लिकेशन के जरिये पाकिस्तानी आतंकी और आईईडी एक्सपर्ट मोहम्मद उमर फारूक के संपर्क में थी।
मागरे ही चला रहा था आत्मघाती कार
अब तक इस हमले में एनआईए द्वारा कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सबसे पहले एनआईए द्वारा शारिक मागरे को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था। एनआईए के सूत्रों के अनुसार जांच में यह बात भी सामने आई है जिस दिन आदिल ने आत्मघाती हमले को अंजाम दिया उस दिन मागरे ही वह गाड़ी चला रहा था और घटनास्थल से करीब 500 मीटर पहले उतर गया था। सूत्रों के अनुसार वह मागरे ही था जो सीआरपीएफ के इस काफि ले को ट्रैक कर रहा था। मागरे की हाजिबल पुलवामा में एक फ र्नीचर की दुकान है।