{"_id":"5975ba704f1c1b064e8b488c","slug":"nia-arrests-seven-seperatist-leaders-in-terror-funding-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में हिंसा के लिए पाक से पैसा पाने वाले बिट्टा कराटे सहित 7 अलगाववादी नेता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में हिंसा के लिए पाक से पैसा पाने वाले बिट्टा कराटे सहित 7 अलगाववादी नेता गिरफ्तार
amarujala.com- Presented by: विकास जांगड़ा
Updated Mon, 24 Jul 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
अलगाववादी नेता गिरफ्तार
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में उपद्रव और हिंसा फैलाने के लिए पाकिस्तान से पैसा पाने के मामले में अब अलगाववादी नेताओं पर कार्रवाई शुरू हो गई है। एनआईए ने इस मामले में सात अलगाववादी नेताओं को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एनआईए ने बिट्टा कराटे को दिल्ली जबकि नईम खान, अलताफ, अयाज़ अकबर, पीर सैफुल्ला, मेराजुद्दीन, शाहिद उल इस्लाम को श्रीनगर से गिरफ्तार किया है। फिलहाल एनआईए सभी को लेकर दिल्ली पहुंच गई है।
विज्ञापन
इससे पूर्व पाकिस्तान से कश्मीर में हिंसा के लिए हवाला के जरिए फंडिंग, आतंकी संगठनों से कनेक्शन और मनी लॉंड्रिग से जुड़े मामलों मे शामिल होने के शक के आधार पर अलगाववादी नेताओं के घर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की गई थी।
विज्ञापन
इस छापेमारी के दौरान श्रीनगर समेत कई अन्य जगहों पर अलगाावदियों के ठिकानों पर रेड डाली गई थी। इस छापेमारी के दौरान एनआईए को आतंकी संगठनों के लेटरहेड समेत कई अन्य महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे थे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में हुर्रियत के प्रमुख सैय्यद अली शाह गिलानी से भी पूछताछ की जा सकती है। शक जताया जा रहा है कि अलगाववादियों को पाक और अन्य देशों के जरिए कश्मीर में हिंसा के हालात बनाने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और स्कूलों को जलाने के लिए करोड़ों रूपए की राशि पहुंचाई गई है।
वहीं एजेंसियां 100 से ज्यादा पेन ड्राइव्स, हार्ड डिस्क और कई महत्वपूर्ण सबूतों के जरिए इस साजिश की तह तक पहुंचने में जुटी हुई है।