NIA Raid: लश्कर के नारको टेरर मॉड्यूल का हैंडलर गिरफ्तार, सीमापार से आती थी नशे की खेप और हथियार
एनआईए के अनुसार, कुपवाड़ा जिले के टंगधार इलाके के अमारोही गांव निवासी अब्दुल रऊफ बदन को सोमवार को छापा मारकर गिरफ्तार किया गया। वह सीमा पार से हथियारों, हेरोइन तथा नकदी हासिल करता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने लश्कर-ए-तैयबा के नारको टेरर मॉड्यूल के एक हैंडलर को गिरफ्तार किया है। यह मॉड्यूल सीमा पार से हेरोइन और हथियारों की तस्करी तथा उसकी बिक्री से मिलने वाले पैसे का आतंकी गतिविधियों में इस्तेमाल करता था। अब तक इस मामले में 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
एनआईए के अनुसार, कुपवाड़ा जिले के टंगधार इलाके के अमारोही गांव निवासी अब्दुल रऊफ बदन को सोमवार को छापा मारकर गिरफ्तार किया गया। वह सीमा पार से हथियारों, हेरोइन तथा नकदी हासिल करता था।
नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर टंगधार के अमारोही से वह इन सामानों को हासिल करता था और सब्जी लदी गाड़ियों में इसे आगे तक ले जाता था। एनआईए के अनुसार वह लश्कर मॉड्यूल का मुख्य संचालक था, जो पाकिस्तानी हैंडलरों के इशारे पर काम करता था। वह पाकिस्तानी हैंडलरों से टंगधार के साथ ही एलओसी के अन्य स्थानों पर नशे व हथियारों की खेप लेता था। इसके बाद वह जम्मू-कश्मीर में सक्रिय अन्य आरोपियों तक इसे पहुंचाता था।
11 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र हो चुका है दाखिल
एनआईए प्रवक्ता ने बताया कि हंदवाड़ा पुलिस थाना में 11 जून 2020 को मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में एनआईए ने 23 जून को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले में पहले ही एनआईए की विशेष कोर्ट जम्मू में 11 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है।