{"_id":"60eceafb8ebc3ebf002faf69","slug":"nia-arrested-three-man-from-anantnag-in-is-online-propaganda-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईए को मिली कामयाबी: आईएस ऑनलाइन दुष्प्रचार मामले में अनंतनाग से तीन युवक गिरफ्तार, डिजिटल सबूत बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईए को मिली कामयाबी: आईएस ऑनलाइन दुष्प्रचार मामले में अनंतनाग से तीन युवक गिरफ्तार, डिजिटल सबूत बरामद
Tue, 13 Jul 2021 06:53 AM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अनंतनाग
संवाद न्यूज एजेंसी, अनंतनाग
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 13 Jul 2021 06:53 AM IST
सार
एनआईए प्रवक्ता के अनुसार गिरफ्तार युवाओं में अच्छाबल के मागरे मोहल्ले का उमर निसार, गोरी मोहल्ला का तनवीर अहमद भट तथा चक अच्छाबल का रमीज अहमद लोन शामिल है। पकड़े गए लोगों के कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री, डिजिटल सबूत, आईएसआईएस लोगो के टी-शर्ट बरामद किए गए।
विज्ञापन
गिरफ्तार आईएस सदस्य
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े ऑनलाइन दुष्प्रचार मामले में एनआईए ने सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी अनंतनाग में छापा मारकर तीन युवाओं को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान एनआईए के हाथ कई डिजिटल सबूत लगे हैं। इनमें लैपटॉप तथा अन्य सामग्री हैं। रविवार को टीम ने अनंतनाग व श्रीनगर में सात ठिकानों पर कार्रवाई कर छह लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
एनआईए प्रवक्ता के अनुसार गिरफ्तार युवाओं में अच्छाबल के मागरे मोहल्ले का उमर निसार, गोरी मोहल्ला का तनवीर अहमद भट तथा चक अच्छाबल का रमीज अहमद लोन शामिल है। पकड़े गए लोगों के कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री, डिजिटल सबूत, आईएसआईएस लोगो के टी-शर्ट बरामद किए गए। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि तीनों आईएसआईएस के सक्रिय सदस्य हैं। वे ऑनलाइन मैगजीन वायस ऑफ हिंद के जरिये युवाओं को भड़काने तथा उन्हें आतंकी संगठन में भर्ती के लिए उकसाने में शामिल थे।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि रविवार को एनआईए ने आईएसआईएस से जुड़े ऑनलाइन दुष्प्रचार मामले में श्रीनगर व अनंतनाग में सात ठिकानों पर छापा मारकर छह संदिग्धों को हिरासत में लिया था। छापे के दौरान काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई थी। इनमें डिजिटल दस्तावेज, मोबाइल फोन, टैबलेट, लैपटॉप, हार्ड डिस्क तथा आईएसआईएस लोगो लगे टी-शर्ट भी शामिल थे। यह कार्रवाई ऑनलाइन मैगजीन वाइस ऑफ हिंद के जरिये युवाओं को भड़काने के मामले में थी।
विज्ञापन