{"_id":"607878d18ebc3e5912314e48","slug":"nia-arrested-recruiter-of-youth-in-terrorist-organization","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: लश्कर-ए-तैयबा भर्ती मामले में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: लश्कर-ए-तैयबा भर्ती मामले में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार
Thu, 15 Apr 2021 11:03 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
एनआईए ने आतंकी नशीदुल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की
- फोटो : PTI
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा भर्ती मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा ज़िले के रहने वाले अल्ताफ अहमद राथर पुत्र ग़ुलाम नबी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
एक अधिकारी के अनुसार अल्ताफ आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक सक्रिय रिक्रूटर रहा है। उन्होंने बताया कि यह मामला पश्चिम बंगाल की तानिया परवीन पुत्री आलमीन मोंडल की लश्कर के साथ संपर्क में होने के संबंध में की गई गिरफ्तारी को लेकर है।
विज्ञापन
बता दें कि पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा इसको लेकर पुलिस स्टेशन बदुराई में एफआईआर दर्ज की गई है। बाद में एनआईए ने दुबारा से जांच शुरू की थी। एनआईए ने तानिया के खिलाफ चार्जशीट भी पेश की है।
विज्ञापन
जांच में यह बात सामने आई है कि अल्ताफ एक स्कूल टीचर है और लश्कर का मददगार रहा है। तानिया उसके संपर्क में सोशल मीडिया प्लेटफार्म के ज़रिए आई थी। अल्ताफ तानिया परवीन को पाकिस्तान में बैठे आकाओं के संपर्क में लाया था, ताकि युवाओं को कट्टरपंथी बनाया जाए।
ये भी पढ़ें- बेरहम अध्यापक: छात्र के चेहरे पर जड़ता रहा थप्पड़, वीडियो देखने वाला हर शख्स हुआ आग-बबूला