{"_id":"625536ec81cc873d80734509","slug":"nhm-employees-protest-in-jammu-bakshi-nagar-demand-revocation-of-termination-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध: पुनर्बहाली की मांग को लेकर गरजे एनएचएम कर्मी, बक्शी नगर में किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध: पुनर्बहाली की मांग को लेकर गरजे एनएचएम कर्मी, बक्शी नगर में किया धरना-प्रदर्शन
Tue, 12 Apr 2022 01:53 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 12 Apr 2022 01:53 PM IST
सार
एनएचएम कर्मचारियों ने सेवाएं समाप्त करने के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। कर्मियों ने कहा कि महामारी के दौरान उन्हें कोरोना वॉरियर्स कहा गया, लेकिन अब उन्हें बेरोजगार किया जा रहा है।
विज्ञापन
NHM Employees Protest Jammu
- फोटो : संजय कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इमरजेंसी कोविड रिस्पांस पैकेज (ईसीआरपी) के तहत लगाए गए अनुबंध एनएचएम कर्मचारियों ने सेवाएं समाप्त करने के विरोध में मंगलवार को भी जम्मू के बक्शी नगर में केंद्र शासित प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नारेबाजी और पोस्टर के माध्यम से पुनर्बहाली की मांग उठाई।
विज्ञापन
कोविड की दूसरी लहर के दौरान इन कर्मचारियों को आपात स्थिति में अनुबंध पर लगाया गया था। तीन माह की सेवाएं लेने के बाद इनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं, लेकिन इनके विरोध को देखते हुए उपराज्यपाल के निर्देश पर एनएचएम कर्मचारियों की सेवाओं को तीन महीने के लिए बहाल कर दिया था। वर्तमान में कोविड पर लगभग नियंत्रण पा लिया गया है। इस कारण इनमें से कई कर्मियों की सेवाएं फिर से समाप्त कर दी गई हैं। हालांकि इन कर्मियों में से कई न्यायालय चले गए हैं।
विज्ञापन
कर्मियों ने कहा कि महामारी के दौरान उन्हें कोरोना वॉरियर्स कहा गया। कोविड के दौरान उन्होंने जान जोखिम में डालकर मानवता की सेवा की। एनएचएम कर्मियों को अन्य राज्यों ने पक्का कर दिया है, लेकिन जम्मू कश्मीर में उन्हें बेरोजगार किया जा रहा है। इसलिए मांग की है कि हितों को ध्यान में रखते हुए सेवाओं को जारी रखा जाए। बता दें करीब चार दिनों से कर्मचारी प्रदेश भर में अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन