फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NGOs will cleaning jammu city

शहर की सफाई का जिम्मा अब NGOs के हवाले

Fri, 20 Nov 2015 06:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 20 Nov 2015 06:54 PM IST
विज्ञापन
NGOs will cleaning jammu city

नगर निगम आयुक्त मंदीप कौर ने शुक्रवार को नगर निगम की हद में सफाई व्यवस्था को पहले से ज्यादा बेहतर बनाने के लिए 27 वार्ड पूरी तरह से एनजीओ को सौंप दिए हैं। एनजीओ के सदस्यों को सफाई व्यवस्था पहले और अच्छे ढंग से करने को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

 
टाउन हाल स्थित कांफ्रेंस हाल में हुई बैठक में शहर के विभिन्न एनजीओ के सदस्य शामिल हुए। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई और पहले से अच्छे कार्य करने को प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


निगम आयुक्त ने एनजीओ को 27 वार्डों के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें नालियों, गलियों, सड़क, नालों की डिसिल्टिंग और कचरा हटाने तक के सारे काम बिना किसी देरी के करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं, उन्हें कलेक्शन प्वाइंट पर भी कचरे को इकट्ठा करने से लेकर कंटेनर में डालने तक का सारा काम जिम्मेदारी से देखना होगा। इन सब मुद्दों पर सहमति बनने के बाद एनजीओ के साथ निगम ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसके साथ ही वार्डों का अलाटमेंट कर दिया गया।


निगम आयुक्त ने एनजीओ को उम्मीदों पर खरे उतरने के लिए कहा है ताकि भविष्य में और भी जिम्मेदारियां उन्हें देने पर विचार किया जा सके।

इस मौके पर संयुक्त आयुक्त (प्रशासन) आरएस जम्वाल, हेल्थ अफसर डा. मोहम्मद सलीम खान, एसीआर सुबह मेहता, एमवीओ डा. जफर इकबाल, सीटीओ तलत महमूद खान सहित एनजीओ के सदस्य और तथा सेनेटरी इंस्पेक्टर उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed