फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   next chief minister of jammu kashmir will be from bjp: ravinder raina

भाजपा से होगा जम्मू-कश्मीर का अगला मुख्यमंत्री: रवींद्र रैना

Thu, 31 Jan 2019 07:46 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 31 Jan 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
सार
  • बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कई क्षेत्रों में बैठकें कर केंद्र सरकार की गिनाई उपलब्धियां
  • महारैली में हिस्सा लेने का लोगों से किया आह्वान
loader
next chief minister of jammu kashmir will be from bjp: ravinder raina
Ravindra Raina - फोटो : फाइल

विस्तार

जम्मू-कश्मीर का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होगा। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने नगरोटा, रायपुर दोमाना, हीरानगर, दयाला चक, कठुआ, लखनपुर, बसोहली और बिलावर में वीरवार को हुईं बैठकों में कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में अगली सरकार अपने बलबूते बनाएगी।


मोदी सरकार समाज के हर वर्ग के साथ न्याय कर रही है और पिछले पांच साल में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। नेकां और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इन पार्टियों के नेताओं ने केवल अपनी संपत्ति बढ़ाने का काम किया है। मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास के एजेंडे पर काम कर रही है।


जम्मू में एम्स, शाहपुर कंडी, उज्ज मल्टीपर्पस हाइड्रो पावर और सिंचाई परियोजना, आईआईएम जम्मू और आईआईटी जम्मू सहित अन्य विकास परियोजनाओं को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और लोगों से महारैली में हिस्सा लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed