फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news story on jhidi mela of domana

झिड़ी मेले में गुरदीप न्यूयार्क से आकर लगाते हैं लंगर

Tue, 24 Nov 2015 01:34 PM IST
Updated Tue, 24 Nov 2015 01:34 PM IST
विज्ञापन
news story on jhidi mela of domana

बाबा जित्तो के देव स्थान पर लगने वाले झिड़ी मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इन श्रद्धालुओं में कुछ ऐसे भी हैं जो न सिर्फ बाबा जित्तो और बुआ कौड़ी के यहां माथा टेकते हैं, बल्कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लंगर का आयोजन भी करते हैं।

विज्ञापन


गुरदीप सिंह लंगर लगाने के लिए हर वर्ष न्यूयार्क (अमरीका) से आते हैं। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में गुरदीप सिंह (बिट्टू) ने बताया कि वह अपने परिवार की परंपरा को निभाते आ रहे हैं।
विज्ञापन


इससे पहले उनके पिता सरदारा सिंह फौजी लंगर लगाया करते थे। वर्ष 1993 में उनका देहांत होने के बाद से कुछ देर के लिए वह लोग नहीं आ पाए, लेकिन गत दस वर्षों से गुरदीप सिंह अपने साथियों के साथ लंगर लगाने झिड़ी में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गरीब बच्चों के ल‌िए जम्मू में चला रहे हैं स्कूल

news story on jhidi mela of domana

उनका यह लंगर झिड़ी हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में चलता है। उन्होंने बताया कि वह गत 27 वर्षों से अमरीका में काम कर रहे हैं, लेकिन वह बच्चों को भारत में ही शिक्षा दे रहे हैं, जिससे बच्चे अपनी सभ्यता से जुडे़ रहें।

उन्होंने बताया कि वह हर वर्ष दिवाली पर भारत आते हैं। यहां बच्चों और परिवार से साथ समय बिताने के अलावा बाबा जित्तो के दरबार में लंगर लगाते हैं, जिससे उनको आत्मिक शांति मिलती है। उन्होंने बताया कि छह दिनों तक लंगर को चलाने के बाद वह वापस न्यूयार्क चले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed