{"_id":"35c7b53ab7380f87a96245f78b2aced2","slug":"news-regarding-weather-conditions-of-jammu-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में बारिश, जम्मू में तपिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में बारिश, जम्मू में तपिश
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Tue, 28 Apr 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में र्कई दिन मौसम साफ रहने के बाद रविवार रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश सोमवार को भी जारी रही। झेलम सहित अन्य नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने से लोग दहशत में आ गए, लेकिन रात आठ बजे बारिश रुकने पर राहत की सांस ली। इस बीच उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा इलाके के बुडर बाला नाले में फिसलकर गिरने से छठी कक्षा की छात्रा तबस्सुम गुलजार (10) की मौत हो गई।
विज्ञापन
बारिश से गुलाब शेख सफारपुरा इलाके में सड़क के धंस जाने से श्रीनगर-बांडीपोरा मार्ग कई घंटे जाम रहा। इसके विपरीत जम्मू में लोग तपिश झेलते रहे। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में राज्य के अधिकांश इलाकों में हलकी बारिश हो सकती है। मूसलाधार बारिश के बीच नानक भवन में बाढ़ जैसी स्थिति में बदइंतजामी को लेकर उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में सैकड़ों लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
कई दुकानों में पानी आ जाने से नुकसान हुआ। बीस घंटे से अधिक समय तक हुई मूसलाधार बारिश से श्रीनगर शहर की कई सड़कों पर पानी भर आने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ड्रेनेज सिस्टम के फेल होने के कारण लाल चौक, एग्जीबिशन क्रासिंग, जहांगीर चौक, हरी सिंह हाई स्ट्रीट, जवाहर नगर, राजबाग, सोनवार, टीआरसी क्रासिंग के अलावा कई इलाकों में जलभराव रहा। कई जगहों पर पानी निकालने के लिए पंप लगाए गए।
विज्ञापन
विश्व प्रसिद्ध डल झील का भी जल स्तर काफी ऊपर आ गया था। कश्मीर घाटी के हर जिले में बारिश हुई। उत्तरी, मध्य और दक्षिणी कश्मीर में रविवार रात को तूफानी हवाओं के चलते लोग काफी घबरा गए थे। इससे कई रिहायशी घरों और तबेलों को क्षति पहुंची है। पिछले चौबीस घंटों में श्रीनगर में 20.2, पहलगाम में 23.0, बनिहाल में 5.8 मिलीमीटर बारिश हुई।
श्रीनगर में अधिकम तापमान सामान्य से 11 डिग्री कम 12.7, जम्मू में सामान्य से तीन डिग्री कम 32.1, पहलगाम में न्यूनतम 7.4, गुलमर्ग में न्यूनतम 2.6, लेह में न्यूनतम 8.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस मंगलवार सुबह तक हलकी बारिश हो सकती है, जिसके बाद गुरुवार शाम से एक बार से घाटी में हलकी बारिश शुरू होगी, जिसके आगामी दो मई तक जारी रहने की आशंका है।