फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news about process of darbar move

दरबार मूव के प्रबंधों का लिया जायजा

Thu, 30 Oct 2014 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 30 Oct 2014 11:11 PM IST
विज्ञापन
news about process of darbar move

मंडलायुक्त ने सर्दियों की राजधानी में दरबार मूव के प्रबंधों का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने सिविल सचिवालय और सरकारी कर्मचारियों के क्वार्टरों में चल रहे सुधार एवं विकास कार्यों का भी जायजा लिया। मंडलायुक्त ने जानीपुर, कंपनी बाग, बीसी रोड, अहाता अमर सिंह और अन्य क्षेत्रों में संबंधित सरकारी क्वार्टरों का दौरा किया।

विज्ञापन


क्वार्टरों में सफेदी, पेंट, टायल और रास्तों को नया रूप देेने के अलावा खुले स्थानों में लैंड स्केपिंग का कार्य जोरों से किया जा रहा है। मंडलायुक्त शांतमनु ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए कि दरबार मूव से पहले सभी काम पूरे कर लिए जाएं। इस्टेट विभाग के कार्यकारी अभियंता ने बताया कि दरबार मूव से पूर्व सभी किस्म के प्रावधान जैसे पानी, बिजली, सैनिटेशन आदि का काम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


उपनिदेशक ने सिविल सचिवालय में किए जा रहे सुधार कार्यों के बारे में जानकारी दी। इससे पूर्व मंडलायुक्त ने त्रिकुटा नगर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों हेतु उपलब्ध करवाई गई राहत सामग्री भी प्राप्त की। उन्होंने पुराने जानीपुर में बीआर अंबेडकर हाल में अनुसूचित जनजाति परिवारों के मध्य राहत चेक वितरित किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed