फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news about jammu to become model railway station

जम्मू में अबतक नहीं बना माडल स्टेशन

Mon, 06 Oct 2014 05:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 06 Oct 2014 05:18 PM IST
विज्ञापन
news about jammu to become model railway station

रेलवे बजट में सरकार द्वारा जम्मू रेलवे स्टेशन को माडल रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित करने की घोषणा अब तक मात्र घोषणा ही रह गई है। यहां पर रेल यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर अब तक कोई भी ठोस कदम नहीं उठाए जा सके हैं।

विज्ञापन


जम्मू पर्यटन के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है, फिर भी केंद्रीय बजट में घोषणा के  बावजूद इसे विकसित नहीं किया गया और न ही यहां पर आने वाले रेल यात्रियों को अत्याधुनिक रूप से सुविधाएं मुहैया हो पा रही हैं। जानकारी के मुताबिक यहां पर छह रिटायरिंग रूम हैं, जिसमें मात्र दो ही वातानुकूलित सुविधा से लैस हैं, जबकि प्रतीक्षालयों की भी हालत खस्ता है।
विज्ञापन


प्रथम तथा द्वितीय वातानुकूलित टिकट यात्रियों के लिए बने प्रतीक्षालय में एसी की सुविधा है लेकिन जनरल क्लास तथा तृतीय श्रेणी टिकट वाले यात्रियों के लिए एसी सुविधा नहीं है। डीटीएम जम्मू आरएन मीणा का कहना है कि इस संबंध में सरकार की ओर से जैसे ही स्वीकृति आएगी। वैसे ही काम आरंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होता है माडल स्टेशन
सबसे पहले मल्टी कांप्लेक्स तथा स्टेशन पर फूड प्लाजा की सुविधा होनी चाहिए। स्टेशन पर रैंप एवं एक्सीलेरेटर की सुविधा भी सम्मिलित है। टॉयलट एवं बाशरूम होने चाहिएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed