{"_id":"3b26d2cf7d0781e8d10edd8b05effe6f","slug":"news-about-jammu-ranji-match-with-vadodara-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी: वापसी के लिए अब बड़ौदा पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणजी: वापसी के लिए अब बड़ौदा पर नजर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 17 Dec 2014 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद तमिलनाडु से बुरी तरह से झेल चुकी जेएंडके की टीम को अब वापसी के लिए बड़ौदा पर नजर है। बड़ौदा को उसके घरेलू मैदान पर 21 दिसंबर को चार दिवसीय मुकाबले में पछाड़ने की जेएंडके के सामने चुनौती रहेगी। इस मुकाबले के बाद जेएंडके को पांच अन्य रणजी ट्राफी के मुकाबले खेलने हैं।
विज्ञापन
अभी तक दो मुकाबलों में जेएंडके ने एक में जीत और एक में हार का सामना किया है। चेन्नई में तमिलनाडु के खिलाफ दूसरे मुकाबले में जेएंडके सभी क्षेत्र में लय कायम रखने में असफल रहा, जिससे बड़ौदा को उसी की जमीन पर चित करना आसान नहीं होगा। इस बार जेएंडके को घरेलू मैदानों पर न खेलने का ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
अन्य राज्यों की तरह रियासत में भी जेएंडके को चार मुकाबलों की मेजबानी मिली थी, लेकिन बाढ़ के कारण श्रीनगर और जम्मू के क्रिकेट मैदानों पर पर्याप्त ढांचा न होने से सभी मुकाबले दूसरे राज्यों में शिफ्ट कर दिए गए। पिछले साल घरेलू मैदानों पर जेएंडके को कई मुकाबलों में जीत मिली थी, जिससे जेएंडके ने ऐतिहासिक क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था।
विज्ञापन
पहली बार ग्रुप ए में खेल रहे जेएंडके के सामने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में बेहतर प्रदर्शन की चुनौती रहेगी। तमिलनाडु के खिलाफ मुंबई में आठ विकेट चटकाने वाले प्रमुख गेंदबाज राम दयाल के बाहर होने से भी जेएंडके को दूसरे मुकाबले में नुकसान उठाना पड़ा है, जिससे बड़ौदा के खिलाफ तेज गेंदबाजों की फौज को उतारना जरूरी होगा।
गेंदबाजों के साथ ही सलामी बल्लेबाजों को भी लय कायम रखने पर काम करने की जरूरत है। हालांकि रणजी में जेएंडके के अगले मुकाबले ही बेहतर भविष्य तय कर पाएंगे।
यह है अगले मैचों का शेड्यूल
बड़ौदा के बाद जेएंडके को कानपुर में 28 दिसंबर को उत्तर प्रदेश, 5 जनवरी को हुबली में कर्नाटक, 13 जनवरी को कोलकाता में बंगाल, रेलवे में 21 जनवरी को रेलवे और 29 जनवरी को ग्वालियर में मध्य प्रदेश के खिलाफ मुकाबला खेलना है।