{"_id":"44365627e8006bbb9e3b7d36e932e3a3","slug":"news-about-jammu-kashmir-state-marathon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एथलीटों पर होगी लाखों की बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एथलीटों पर होगी लाखों की बरसात
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 14 Apr 2015 06:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएंडके पुलिस की ओर से आगामी 19 अप्रैल को गुलशन ग्राउंड जम्मू से जेएंडके स्टेट मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें युवकों के साथ युवतियों को भी ट्रैक पर जोश दिखाने का मौका दिया जाएगा। मैराथन में 42, 21, 8, 6, 4 किलोमीटर में 45 विजेताओं में नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इसमें विजेताओं में तीन लाख रुपये की इनाम की राशि वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
सोमवार को जोनल आर्म्ड पुलिस हेडक्वार्टर में हुई उच्च स्तरीय बैठक में मैराथन की तैयारियों की समीक्षा की गई। आईजीपी आर्म्ड जम्मू शफकत अली बटाली ने बताया कि रन फार फन के पुरुष वर्ग के 42 किलोमीटर फुल मैराथन गुलशन ग्राउंड से शुरू होकर सिद्दड़ा बृज से होती हुई वापस ग्राउंड पर पहुंचेगी। पुरुष वर्ग की 21 किलोमीटर हाफ मैराथन गुलशन ग्राउंड से बजालता क्रासिंग होकर वापस आएगी।
विज्ञापन
महिला वर्ग में भी यही रूट रहेगा। लड़कों के अंडर 14 आयु वर्ग के आठ किलोमीटर मैराथन गुलशन ग्राउंड से शुरू होकर फारेस्ट हट (लिंक रोड बाहु फोर्ट) से वापस आएगी। लड़कियों के छह किलोमीटर मैराथन गुलशन ग्राउंड से बावे मंदिर से वापस आएगी। रन फार फन (पुरुष और महिला) चार किलोमीटर मैराथन गुलशन ग्राउंड से शुरू होकर बिक्रम चौक, एशिया होटल, ग्रीन बेल्ट पार्क, पनामा चौक से वापस आएगी।
विज्ञापन
पुलिस/सेना कर्मियों के लिए 42 किलोमीटर मैराथन गुलशन ग्राउंड से शुरू होकर सिद्दड़ा बृज क्रासिंग से वापस आएगी। पुलिस/सेना कर्मियों की 21 किलोमीटर मैराथन गुलशन ग्राउंड से बजालता क्रासिंग से वापस आएगी। सभी वर्ग की मैराथन के लिए प्रतिभागी आर्म्ड पुलिस हेडक्वार्टर, गुलशन ग्राउंड जम्मू में स्पोर्ट्स आफिसर से कार्यालय समय सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक पंजीकरण करवा सकते हैं।
इसके अलावा 19 अप्रैल को भी आन स्पाट पंजीकरण किया जाएगा। मैराथन के दौरान संबंधित रूटों पर यातायात बंद रखा जाएगा। इस दौरान एडीजीपी आर्म्ड जावेद इकबाल, स्पोर्ट्स आफिसर कुलदीप हांडू, इमरान इकबाल मौजूद रहे।