फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   news about amar ujala shopping fest in jammu

स्वादिष्ट दूध, लस्सी, दाल बाटी चूरमा का मिल रहा स्वाद

Fri, 06 Feb 2015 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 06 Feb 2015 10:18 AM IST
विज्ञापन

बिक्रम चौक स्थित कला केंद्र में ‘अमर उजाला’ की ओर से आयोजित ‘अमर उजाला शापिंग फेस्टिवल’ में वीरवार को लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। विभिन्न उत्पादों के स्टालों से लेकर किताबों के स्टाल में लोगों का रुझान देखने को मिला। मुख्य आकर्षण का केंद्र खाने-पीने के स्टाल का रहे।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के लिए सोने पे सुहागा वाली बात है कि उन्हें अपने ही राज्य में राजस्थान के मशहूर व्यंजनों का स्वाद चखने को मिल रहा है। इसमें लोगों को दाल बाटी चूरमा, कचौड़ी, रबड़ी, कुल्फी और अन्य व्यंजन काफी पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन


फेस्टिवल के मुख्य प्रायोजक ग्लोबल मिल्क एंड फूड प्रोडक्ट के एमडी केके पंडोह, जेके मेडिसिटी के एमडी डा. गगनप्रीत सिंह, निद्रा मैट्रेस के एमडी स्वेश आनंद ने वीरवार को ‘अमर उजाला फेस्टीवल’ का ‘लोगो’ लांच किया और फेस्टिवल के साथ ‘लोगो’ के लांच की शुरुआत जम्मू शहर से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला की ओर से देश के सभी राज्यों में अमर उजाला फेस्टिवल ‘लोगो’ के साथ फेस्टिवल का आयोजन हर वर्ष किया जाएगा।

सुपर कुकिंग कांटेस्ट आठ को
आठ फरवरी को आईएफबी कंपनी की ओर से सुपर कुकिंग कांटेस्ट का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए गृहिणी और अन्य व्यक्ति 8392953574 नंबर पर संपर्क कर अपना पंजीकरण करवाकर प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं।


इस प्रतियोगिता में जीतने वाले पहले प्रतियोगी को आईएफबी की ओर से इलेक्ट्रानिक राइस कुकर, दूसरा इनाम माइक्रो ओवन स्टार्टिंग किट और तीसरा इनाम बोरोसिल बाउल सेट दिया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान दोपहर तीन बजे से लेकर शाम चार बजे तक चंडीगढ़ से मशहूर शेफ गृहिणियों और अन्य लोगों को खाने की पाक कला के बारे में महत्वपूर्ण टिप्स देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed