{"_id":"5f9c5d44049b080bd36720e5","slug":"newly-elected-councilors-of-leh-council-will-take-oath-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेह परिषद के नव निर्वाचित पार्षद आज लेंगे शपथ, इसके बाद होगा मुख्य कार्यकारी का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेह परिषद के नव निर्वाचित पार्षद आज लेंगे शपथ, इसके बाद होगा मुख्य कार्यकारी का चुनाव
Sat, 31 Oct 2020 12:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : leh
लेह परिषद के नव निर्वाचित 26 पार्षदों को शनिवार 31 अक्तूबर को शपथ दिलाई जाएगी। लेह विकास आयुक्त सचिन वैश्य सुबह साढ़े नौ बजे शपथ दिलाएंगे। लेह परिषद चुनाव 2020 के नतीजों में भाजपा को 15 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत हासिल हुआ है। ऐसे में भाजपा परिषद की सत्ता पर लगातार दूसरी बार काबिज होने जा रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस के 9 और दो निर्दलीय उम्मीदवार जीत हासिल कर पार्षद बने हैं। लेह के अतिरिक्त जिला उपायुक्त सोनम चोसगर का कहना है कि लेह स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद में नव निर्वाचित सभी 26 पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
उनका कहना है कि शपथ के बाद परिषद में बहुमत हासिल कर चुके भाजपा के पार्षद अपनी बैठक कर मुख्य कार्यकारी पार्षद को चुनेंगे। वहीं भाजपा के पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा के पूर्व मुख्य कार्यकारी पार्षद वी वंगदान के चुनाव हार जाने के बाद अब नए मुख्य कार्यकारी पार्षद की दौड़ में डिसकित सीट से चुनाव जीते सीरिंग अंगचुक, हुंदर सीट से चुनाव जीते कुंजंग लोटस और पनामिक सीट से चुनाव जीते सीरिंग सेंडुप मुख्य कार्यकारी पार्षद की दौड़ में आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन