फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   New Year Celebrations: Crowd gathered in all Shaktipeeths including Vaishno Devi

New Year Celebrations : वैष्णो देवी समेत सभी शक्तिपीठों में उमड़ा हुजूम, शिमला-मनाली दो दिन पहले ही फुल

Sun, 31 Dec 2023 06:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/शिमला/कुल्लू/नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/शिमला/कुल्लू/नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 31 Dec 2023 06:21 AM IST
सार

वैष्णो देवी में 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, हिमाचल के सभी शक्तिपीठों को दो दिन पहले ही फूलों से सजा दिया है। 

विज्ञापन
New Year Celebrations: Crowd gathered in all Shaktipeeths including Vaishno Devi
डलहौजी में चहल-कदमी करते पयर्टक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल पर मां वैष्णो देवी समेत हिमाचल के सभी शक्तिपीठों पर हाजिरी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ने लगा है। अकेले वैष्णो देवी में 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, हिमाचल के सभी शक्तिपीठों को दो दिन पहले ही फूलों से सजा दिया है। 

विज्ञापन


ज्वालाजी, बज्रेश्वरी, चामुंडा, श्री नयना देवी और चिंतपूर्णी में भी श्रद्धालुओं के लिए खास प्रबंध किए गए हैं। श्री नयना देवी में नववर्ष का मेला शुरू हो गए हैं। यहां 22 घंटे मंदिर के कपाट खुले रहेंगे। कांगड़ा के चामुंडा मंदिर के द्वार तड़के 4:00 और ज्वालाजी व बज्रेश्वरी मंदिर के कपाट सुबह 5:00 बजे से खुल जाएंगे। वहीं, बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को 24 घंटे मंदिर के कपाट खुले रहेंगे। इन सभी जगह श्रद्धालुओं की एडवांस बुकिंग के चलते अधिकतर  होटल पहले ही फुल हो चुके हैं। वहीं, 60 से 70 हजार पर्यटक मनाली पहुंच गए हैं। 31 दिसंबर शाम तक यह आंकड़ा एक लाख के पार होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


शिमला भी पहले से पैक है। शनिवार को रोहतांग और सीबी रेंज में बर्फबारी हुई और शिमला में बादल छाए रहे। प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, मंडी, कुल्लू, चंबा, सोलन, सिरमौर और शिमला में रविवार को भी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर
पटनीटाॅप, नत्थाटाॅप, पहलगाम, गुलमर्ग, सोनमर्ग सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर सैलानियों का जमावड़ा लग चुका है। पटनीटाॅप में विंटर बोनांजा होगा। इसमें पंजाबी गायक संग्राम हांजरा और नूरां बहनें प्रस्तुतियां देंगी। कटड़ा में अब तक 94.35 लाख श्रद्धालु दरबार में हाजिरी दे चुके हैं, जो पिछले साल के मुकाबले तीन लाख ज्यादा हैं। कटड़ा से मां वैष्णो देवी के भवन तक क्षेत्र को 6 सेक्टर में बांटा गया है। प्रतिदिन 50 हजार श्रद्धालु ही भवन क्षेत्र में जा सकेंगे। अन्य को पीछे ही रोका जाएगा। भवन क्षेत्र के 500 मीटर के दायरे में रुकने की इजाजत नहीं होगी।

सोमवार को बर्फबारी के आसार नहीं 
जम्मू में 5 जनवरी को कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश या बर्फबारी के आसार नहीं हैं। हिमाचल में रविवार को प्रदेश के कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का पूर्वानुमान है। सोमवार को आसमान साफ रहेगा।

कसौली और डलहौजी पर्यटकों से गुलजार
नववर्ष के स्वागत के लिए हिमाचल तैयार है। कसौली, चायल और डलहौली सैलानियों से पैक हो गए हैं। खज्जियार के होटलों में 85 प्रतिशत तक ऑक्यूपेंसी है। सैकड़ों पर्यटक शनिवार देर शाम तक डलहौजी, खज्जियार पहुंच चुके हैं। सिरमौर के होटलों में 80 फीसदी एडवांस बुकिंग हुई है। रेणुका के अलावा नौहराधार, हरिपुरधार का पर्यटक रुख कर रहे हैं। नए साल पर प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर क्रिसमस से ज्यादा सैलानियों के आने का अनुमान है।


क्रिसमस पर प्रदेश में करीब पांच लाख सैलानी पहुंचे थे। पर्यटक वाहनों की संख्या बढ़ने से कालका-शिमला और मंडी-मनाली एनएच पर जाम लगना शुरू हो गया है। नववर्ष के लिए शिमला के रिज मैदान और मनाली मालरोड पर खास इंतजाम किए गए हैं। सैलानियों की सुविधा के लिए रेस्तरां और ढाबे 24 घंटे खुले रहेंगे। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed