फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   new year celebration

Jammu News: कॉमेडी से लोगों को हंसाएंगे नरुला, सुरों का मंच सजाएंगे पंजाब के साज

विज्ञापन
new year celebration
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। नए साल के अभिनंदन के लिए मंदिरों का शहर जश्न के लिए तैयार है। सामुदायिक क्लबों से लेकर होटल व रेस्तरां में विशेष प्रबंध कर लिए गए हैं। गुजरते साल की आखिरी रात को यादगार बनाने के लिए सेलिब्रिटी भी आवाज और अभिनय से जादू बिखेरेंगे। लाइव म्यूजिक से लेकर डीजे नाइट खास रहेगी। बॉलीवुड गायक नेहा भसीन आवाज का जादू बिखेरने के लिए जम्मू क्लब पहुंच रही हैं। अमर सिंह क्लब के प्रबंधक सुनील टिक्कू के अनुसार नए साल का स्वागत करने के लिए मंच सजा दिया गया है। देश के नामी गायक पंजाब के साज व अंजूशा शर्मा प्रस्तुतियां देंगे। प्रितिष नरुला कॉमेडी से लोगों को गुदगुदाएंगे। खुशी का उत्सव रविवार रात 8:30 बजे से ही शुरू हो जाएगा।
होटलों व रेस्तरां में बुकिंग जारी है। पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हो रहे हैं। बावे वाली माता सहित अन्य मंदिरों में अन्य राज्यों से श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। बावे वाली माता मंदिर में फूलों से विशेष सजावट की गई है। महंत बिट्टा के अनुसार श्रद्धालुओं के लिए एक जनवरी को तड़के 4:30 बजे द्वार खोल दिए जाएंगे। अन्य दिनों में दोपहर 1 से 2 बजे तक मंदिर बंद रहता है, लेकिन भक्तों की संख्या को ध्यान में रखते हुए 15 मिनट के लिए कपाट बंद रहेंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से सामाजिक दूरी बनाने और मास्क पहनने का आग्रह किया है। साथ ही कहा कि नववर्ष के पहले दिन भक्तों की संख्या ज्यादा रहने की उम्मीद है, ऐसे में बुजुर्गों और दस साल से कम आयु के बच्चों को साथ लाने में परहेज करें।
विज्ञापन

गायकी का जलवा बिखेरने का इंतजार कर रही नेहा भसीन
जम्मू क्लब में कार्यक्रम में राजनेता, उपराज्यपाल, राज्यपाल और अन्य आईएएस अधिकारी शामिल होंगे। आगामी प्रदर्शन पर नेहा भसीन ने कहा कि जम्मू एक खूबसूरत जगह है और यही कारण है कि इसे धरती पर स्वर्ग कहा जाता है। ऐसे दिनों में गायकी का अवसर मिलना गौरवान्वित है। इस साल को शानदार तरीके से खत्म करने के लिए उत्सुक हूं। नए साल का जश्न मनाने का सबसे अच्छा तरीका प्रशंसकों के लिए मंच पर लाइव संगीत की प्रस्तुति देना है। यह एक अच्छा साल रहा और अब कड़ी मेहनत करने की शुरुआत का समय है। इसका इंतजार कर रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed