फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   new trend, womens, fashion

Jammu News: चिकनकारी बना युवतियों की पहली पसंद, महिलाओं को भी भा रही लखनवी कढ़ाई

विज्ञापन
new trend, womens, fashion
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। गर्मी का मौसम आते ही अधिकतर युवतियां ऐसे कपड़े पहनना पसंद करतीं हैं जो आरामदायक और कूल लुक देते हैं। ऐसे में चिकनकारी कुर्ती हर वर्ग की महिला के लिए श्रेष्ठ विकल्प है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पुरानी मंडी या अन्य बाजारों में एक से बढ़कर एक चिकनकारी (लखनवी) कुर्ती मिल जाएंगी और दाम भी वाजिब, जिन्हें कोई भी आसानी से खरीद सकता है। इसका दाम बाजार में 350 से शुरू है। टॉप 200-300 और प्लाजो की शौकीन महिलाओं के लिए 250-300 रुपये से दुकानदारों ने दाम शुरू किए हैं, वहीं सूट पहनने वाली महिलाओं को भी अच्छा विकल्प दिया गया है। सूट का रेट 900 से शुरु है। इसके साथ ही महिलाओं की अलग-अलग खरीदारी करने की परेशानी को खत्म करते बच्चों और पति के लिए भी पायजामा कुर्ते के साथ खरीदने का विकल्प दिया है, जो 150-300 के दाम तक मिल जाएंगे।
पश्चिमी पोशाक को जहां युवतियां पसंद करती हैं, वहीं अब कुछ महिलाएं दोबारा परंपरागत का रुख करने लगी हैं। दुकानदारों के अनुसार युवतियां चिकनकारी कुर्ती को प्लाजो, जींस, लेगिंग के साथ पहन सकती हैं। ये कई रगों और डिजाइन में उपलब्ध हैं। इसके साथ ही इनका एक साइज चार्ट भी होता है, जिससे आप इसे खुद से तैयार करवा सकते हैं। वहीं, कुर्ती के साथ-साथ बाजार में चिकनकारी फ्रॉक भी उपलब्ध है। चिकनकारी कुर्ती ज्यादातर कॉटन, मस्लिन और लिनन पर बनाई जाती है।
विज्ञापन


बेटे के साथ कहीं जाना हो और कूल, स्टाइलिश भी दिखना है तो लखनवी कपड़ों से अच्छा चुनाव कोई हो ही नहीं सकता। बाजार में भी अब कम दाम में चिकनकारी सूट और कुर्ते उपलब्ध हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आंचल कपूर, गृहिणी

लखनवी ट्रेंड को जम्मू में उतारा गया है। महिलाओं को और सुविधा देने के लिए कुर्ती में लाइनिंग भी साथ लगवाकर दी जा रही है। यानी खरीदो और पहनो, अलग कपड़ा खरीदने की जरूरत नहीं।
- विकास अरोड़ा, दुकानदार, पुरानी मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed