फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   NEW TRAINS TO JAMMUTAWI ON FESTIVAL SESSION

त्योहारों पर रेलवे ने दिया यात्रियों को तोहफा, दो नई ट्रेनों को मंजूरी

Fri, 30 Sep 2016 07:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 30 Sep 2016 07:07 PM IST
विज्ञापन
NEW TRAINS TO JAMMUTAWI ON FESTIVAL SESSION
TEJAS TRAINS - फोटो : Demo Pic.
त्योहारों के सीजन में जम्मू को रेल मंत्रालय से दो नई हमसफर सुपर फास्ट ट्रेनें मिली हैं। एक ट्रेन सियालदह से जम्मू और दूसरी तिरुपति से जम्मू तक चलेगी। दोनों ट्रेनें कब से चलेंगी, इसकी तारीख अभी तय नहीं की गई है। इन ट्रेनों की खासियत यह है कि यह कम स्टाप पर रुकेंगी और अन्य ट्रेनों के मुकाबले 5-6 घंटे जल्दी अपनी मंजिल पर पहुंचेंगी।
विज्ञापन


फरवरी 2016 में रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कम स्टाप और सुपर फास्ट ट्रेनें चलाने का एलान किया था। रेल मंत्रालय ने वीरवार को नौ ट्रेनें चलाने का एलान कर दिया है और इसमें दो हमसफर ट्रेनें जम्मू को भी प्राप्त हुई हैं। इस योजना के तहत तेजस, हमसफर और अंत्योदय नाम की नौ ट्रेनें मंजूर की गई हैं।
विज्ञापन

दो तेजस, चार हमसफर और तीन अंत्योदय ट्रेन हैं। 

तिरूपति से जम्मूतवी के लिए नई ट्रेन का तोहफा

NEW TRAINS TO JAMMUTAWI ON FESTIVAL SESSION
ट्रेन - फोटो : File Photo
जम्मू के लिए मंजूर पहली हमसफर ट्रेन 22705-22706 तिरुपति से जम्मू तवी तक चलेगी।  इसके केवल दस स्टाप हैं। तिरुपति से मंगलवार को जम्मू तवी से शुक्रवार को चलेगी। इसमें 16 एसी थर्ड और दो रिजनरेटिव वैन बोगी होंगी।

इसके केवल दस स्टाप हैं। तिरुपति से रवाना होने के बाद सीधी दिल्ली सफदरजंग पहुंचेगी और फिर पानीपत, अंबाला कैंट, राजपुरा, सरहिंद, खन्ना, लुधियाना, जालंधर कैंट पठानकोट से होकर जम्मू पहुंचेगी। 

सियालदाह से जम्मूतवी को हमसफर ट्रेन

NEW TRAINS TO JAMMUTAWI ON FESTIVAL SESSION
हमसफर ट्रेनों का तोहफा - फोटो : Getty
दूसरी हमसफर 22317-22318 सियालदह-जम्मू तवी मंजूर हुई है। इसमें भी 16 एसी थर्ड और दो रिजनरेटिव वैन बोगी होंगी। यह सोमवार को सियालदह से चलेगी और बुधवार को जम्मू से सियालदह के लिए रवाना होगी। इसके भी दस स्टाप हैं।

सियालदह से रवाना होने के बाद मुगलसराय, बनारस कैंट, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला, लुधियाना से होकर सीधी जम्मू तवी पहुंचेगी। इन ट्रेनों की खासियत होगी कि इनको क्रासिंग के लिए नहीं रोका जाएगा, बल्कि इनको क्रासिंग देने के लिए अन्य ट्रेनों को रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed