फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   new theory for pain treatment in jammu government hospitals

इस नई थ्योरी से दर्द का होगा अचूक इलाज, असंतुलित दर्द निवारक एंटीबायोटिक दवाइयां बिगाड़ रहीं सेहत

Wed, 12 Sep 2018 12:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 12 Sep 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
new theory for pain treatment in jammu government hospitals
इन्फोग्रफिक - फोटो : सलीम
नई थ्योरी से शरीर में तमाम तरह के दर्द का इलाज आसान हुआ है। अब दर्द से राहत पाने के लिए संबंधित अंग के विशेषज्ञों के पास जाने की जरूरत नहीं। दर्द दूर भागने के लिए अब जम्मू के सरकारी अस्पतालों में भी दर्द विशेषज्ञ मुहैया हैं जो आपको दर्द से मुक्ति दिला सकते हैं।
विज्ञापन


गांधीनगर अस्पताल में कार्यरत दर्द निवारक विशेषज्ञ डॉ. रोहित लाहोरी बताते हैं कि अब हम किसी भी तरह के दर्द को पैमाने पर नापते हैं। मरीज से पूछते हैं उन्हें कितना दर्द है? दर्द का पैमाना एक से दस तक या दस से सौ फीसदी तक हो सकता है। डॉ. लाहोरी बताते हैं कि हम दवा दर्द के इसी पैमाने के आधार पर देते हैं। 
विज्ञापन


दर्द निवारण की एक और तकनीक है- इंटरवेंशनल तकनीक, जिसका चलन इधर बढ़ा है। इस तकनीक से शरीर के दर्द वाले हिस्से में इंजेक्शन से पीआरपी (प्लेटलेट रिच प्लाजमा) तकनीक से ब्लाक कर दिया जाता है। इसी तरह नसों को भी इस तकनीक से ब्लाक करके सूजन कम की जाती है। पीआरपी तकनीक शरीर के घिसे हुए हिस्सों को दोबारा विकसित करने का काम करती है। देश विदेश में अपनाई जा रही इस तकनीक से डॉ. रोहित लाहोरी जम्मू-कश्मीर के मरीजों को राहत देने का काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शरीर में सामान्य तौर पर सिर, कंधे, कोहनी, कूल्हा, घुटना, एड़ी, गर्दन, पीठ, रिस्ट, पीठ का निचला हिस्सा, एंकल का दर्द लोगों को ज्यादा परेशान करता है। अब तक दर्द मिटाने के लिए दर्द निवारक दवाओं पर अधिक जोर दिया जाता रहा है। लेकिन इस प्रक्रिया में बिना परामर्श और असंतुलित डोज लेने से शरीर को अन्य हिस्सों को नुकसान पहुंचता है। आज भी समाज का एक बड़ा हिस्सा सीधे ही दर्द निवारक दवाओं का सेवन कर रहा है, जबकि उन्हें अपनी शारीरिक क्षमता का ज्ञान नहीं है। नई इंटरवेंशनल तकनीक से शरीर के उसी हिस्से में दर्द को मिटाने के लिए तय डोज दी जाती है। जिससे अन्य हिस्सों को नुकसान नहीं पहुंचता है। इस नई तकनीक के प्रति लोगों को आराम मिलने के साथ विश्वास बढ़ा है। 

असंतुलित दर्द निवारक, एंटीबायोटिक दवाइयां बिगाड़ रहीं सेहत

डॉक्टर के बिना परामर्श के दर्द निवारक और एंटीबायोटिक दवाइयों का नियमित असंतुलित सेवन करने से किडनी, फेफड़े और मैदा जवाब दे रहे हैं। ताजा मामलों में हाईपरटेंशन, डायबिटीज और दर्द निवारक दवाइयां एक्यूट किडनी फेलियर के लिए जिम्मेदार हैं। इनमें अधिकांश लोग दर्द के पैमाने से कई अधिक डोज ले रहे हैं, जो उनके शरीर के दूसरे अंगों को खराब कर रही है। नए शोधों में सामने आया है कि समाज का एक बड़ा वर्ग बीमारी और शारीरिक क्षमता के विपरीत ऐसी दवाइयों का सेवन कर रहा है। इन्हें नान स्टेरीडायल एंटी इंफामेट्री ड्रग (एनएसएआईडीएस) कहते हैं। एंटीबायोटिक दवाइयों में एमिनो ग्लाइकोसाइड ग्रुप शारीरिक क्षमता को कमजोर करने के लिए जिम्मेदार होता है। लोग सामान्य दांत, घुटने, कमर और सिरदर्द को मिटाने के लिए नियमित दर्द निवारक दवाइयां ले रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed