फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   New terminal to be built at Jammu airport, tourism and economy will get boost

जम्मू-कश्मीर: हवाई अड्डे पर बनेगा नया टर्मिनल, पर्यटन और अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा 

Sat, 09 Oct 2021 02:50 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 09 Oct 2021 02:50 PM IST
सार

नए टर्मिनल की स्थापना से हवाई यातायात को संभालने में जम्मू हवाई अड्डे की क्षमता में वृद्धि होगी।

विज्ञापन
New terminal to be built at Jammu airport, tourism and economy will get boost
जम्मू हवाई अड्डा

विस्तार

जम्मू में पर्यटन और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था के बढ़ावे के लिए जम्मू हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल की स्थापना की जाएगी। नए टर्मिनल से जम्मू हवाई अड्डे की क्षमता बढ़ने से यात्रियों का आवागमन बढ़ेगा। इससे भारतीय विमानन क्षेत्र के विकास का विस्तार होगा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई प्रशासनिक परिषद (एसी) की बैठक में नए टर्मिनल के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के पक्ष में जम्मू के गांव रख रायपुर में 974 कनाल 2 मरला भूमि के हस्तांतरण को मंजूरी दी गई। 

विज्ञापन


नए टर्मिनल के निर्माण से पर्यटन, अर्थव्यवस्था का विस्तार होने के साथ रोजगार के अवसर पैदा होंगे। जम्मू हवाई अड्डे के विस्तार के लिए लंबे समय से कोशिशें की जा रही हैं। सरकार एयरलाइंस, हवाई अड्डों, कार्गों, रखरखाव मरम्मत और ओवरहाल सेवाओं (एमआरओ), सामान्य विमानन, एयरोस्पेस विनिर्माण, कौशल विकास सहित विभिन्न विमानन उपक्षेत्रों के सामंजस्यपूर्ण विकास के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान कर रही है।
विज्ञापन


नए टर्मिनल की स्थापना से हवाई यातायात को संभालने में जम्मू हवाई अड्डे की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। बैठक में उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान, राजीव राय भटनागर, मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता, प्रधान सचिव नितीश्वर कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed