फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   new hospital in akhnoor

Jammu News: सुंगल मोड़ पर बने नए अस्पताल में एक मार्च से ओपीडी शुरू करने की तैयारी

विज्ञापन
new hospital in akhnoor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अखनूर। सुंगल मोड़ पर सौ बेड के नवनिर्मित अस्पताल में एक मार्च से नई ओपीडी शुरू करने की तैयारी की गई है। स्वास्थ्य निदेशक ने नए अस्पताल में शिफ्ट होने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं।
वीरवार को स्वास्थ्य निदेशक ने अखनूर का दौरा कर नवनिर्मित अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान आदेश जारी किया कि नए अस्पताल में ओपीडी शुरू की जाए। बीएमओ डाॅ. मोहम्मद सलीम खान ने शनिवार को एक आदेश जारी करके अस्पताल की सोमवार से सभी यूनिट का समान, ऑपरेशन थियेटर सहित अन्य चीजों की सूची बना कर शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया। 22 फरवरी को शिफ्ट करने की समय सीमा निर्धारित की गई है। सोमवार को दो यूनिट का समान शिफ्ट किया जाना है। नए अस्पताल का तीन माह पहले स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ऑनलाइन उद्घाटन किया गया था।
विज्ञापन

2012-13 में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री शाम लाल शर्मा ने 26 करोड़ की लागत से आधुनिक सौ बेड की इमारत का निर्माण कार्य शुरू कराया था। इसमें ओपीडी, ऑपरेशन थियेटर, ब्लड बैंक और पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। वहीं डॉक्टर और पैरा मेडिकल कर्मचारियों के लिए रिहायशी इमारत भी बनाई गई है। नवनिर्मित अस्पताल में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में अधिकतर ओपीडी और ऑपरेशन शिफ्ट होने पर डॉक्टरों, पैरा मेडिकल कर्मचारियों और मरीजों काफी सुविधाएं मिलेंगी, मगर इमारत का उद्घाटन छह माह से नहीं होने पर मरीजों को आधुनिक सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा था।

----------
स्वास्थ्य निदेशक के निर्देश पर नवनिर्मित अस्पताल का मरम्मत कार्य खत्म करने और पुराने अस्पताल की सभी यूनिट 22 फरवरी तक शिफ्ट करने का आदेश है। इसके बाद ओपीडी शुरू हो गई।
-डाॅ. मोहम्मद सलीम खान, बीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed