फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   New economic announcements made by Finance Minister Nirmala Sitharaman to accelerate the economy affected by covid were welcomed in Jammu

जम्मू-कश्मीर: बैंकों में ऋण जारी करने की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए, जागरूकता कार्यक्रम होने चाहिए

Tue, 29 Jun 2021 02:41 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 29 Jun 2021 02:41 PM IST
सार

फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज जम्मू के चेयरमैन व बाड़ी ब्राह्मणा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान ललित महाजन ने कहा कि आत्मनिर्भर योजना का मार्च 2022 तक विस्तार करने से बड़ी संख्या में कोविड प्रभावित लोगों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
New economic announcements made by Finance Minister Nirmala Sitharaman to accelerate the economy affected by covid were welcomed in Jammu
रुपये - फोटो : pixabay

विस्तार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से कोविड से प्रभावित अर्थव्यवस्था में तेजी लाने के लिए की गई नई आर्थिक घोेषणाओं का जम्मू-कश्मीर के व्यापारी, उद्योगपति, टूर एंड ट्रैवल और पर्यटन से जुड़े अन्य कारोबारी वर्ग ने स्वागत किया है। साथ ही जोर दिया कि लाभार्थियों और प्रभावितों तक अधिक आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए बैंकों में ऋण जारी करने की प्रक्रिया को भी सरल बनाया जाए। ऐसी शर्तें तय की जाएं जिसमें आवेदनकर्ता आसानी से ऋण हासिल कर सकें। 

विज्ञापन

     
फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज जम्मू के चेयरमैन व बाड़ी ब्राह्मणा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने कहा कि आर्थिक अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए ऋण क्षेत्र को मजबूत बनाने की बात कही गई है, लेकिन सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि बैंकों दारा ऋण मामलों की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए। पिछली घोषणाओं के बाद भी जमीनी स्तर पर बैंकों में ऐसा नहीं हो पाया है। इसके साथ आसान ऋण योजनाओं के लिए बैंकों को जागरूकता कार्यक्रम करने चाहिएं, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी उन तक पहुंच सकें। 
विज्ञापन

  
व्यापारियों के लिए 5 फीसदी बैंक ब्याज माफ हो
ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट, जम्मू के प्रधान दीपक गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा व्यापार पुनरु द्धार के लिए 1 लाख 1 हजार करोड़, स्वास्थ्य क्षेत्र में 50 हजार करोड़ और कोविड की तीसरी लहर की तैयारियों के लिए नई आर्थिक घोषणाएं राहत पहुंचाएंगी। सरकार के 25 लाख छोटे कारोबारियों को 1.25 लाख का आसान ऋण मुहैया करवाने की घोषणा भी स्वागत योग्य है, लेकिन सरकार को पहले से कोविड से प्रभावित हुए व्यापार को पटरी पर लाने के लिए कारोबारियों और व्यापारियों को अधिक राहत देनी चाहिए। इसके लिए जम्मू-कश्मीर के व्यापारियों को 5 फीसदी बैंक ब्याज माफ करना, बिजली का किराया माफ करना, सरकारी दुकानों का किराया माफ करना आदि की घोषणा भी करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजगार के अवसर बढ़ेंगे
टूर एंड ट्रैवल एसोसिएशन जम्मू के प्रधान आशुतोष गुप्ता ने कहा कि आत्मनिर्भर योजना के विस्तार से खासतौर पर युवाओं को अधिक राहत मिलेगी। इसमें रोजगार के अधिक अवसर प्रदान होंगे। इसमें पीएफ भुगतान का प्रावधान बढ़ने से संस्थानों पर आर्थिक बोझ घटेगा। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए और उचित कदम उठाए जाएं, ताकि जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को गति मिल सके। सरकार को टूर एंड ट्रैवल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी विशेष पैकेज की घोषणा करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed