फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   new administration units will take time to function

नई इकाइयों के शुरू होने में लगेगा वक्त

Sun, 29 Mar 2015 08:46 PM IST
Updated Sun, 29 Mar 2015 08:46 PM IST
विज्ञापन
new administration units will take time to function

पूर्व सरकार के नेतृत्व में बनी नई प्रशासनिक इकाइयों को कार्यशील बनाने में अभी वक्त लगेगा क्योंकि अभी वित्तीय संकट है, मैन पावर की भी कमी है और इसलिए अभी सब्र करना होगा। विधानसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में राजस्व मंत्री जावेद मुस्तफा मीर ने यह कहा है।

विज्ञापन


यह भी बताया कि अभी रोशनी एक्ट को भी लागू करने में वक्त लगेगा। यह मामला कोर्ट में चल रहा है। सरकार की कोशिश है कि जल्द विवाद सुलझे और इसे लागू किया जाए। मंत्री ने कहा कि राजस्व विभाग को रिवाइव करने के लिए कई तरह के कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन


सरकार डिलीवरी सिस्टम में सुधार करने और प्रशासनिक इकाइयों को एहतियातन और प्रभावी बनाने के लिए काम करेगी। राजस्व विभाग में अनुधान की मांग पर मंत्री ने यह कहा है। राज्य में नेशनल लैंड रिकार्ड मार्डनाइजेशन प्रोग्राम लांच किया गया है, इससे विभाग के रिकार्ड प्रबंधन को मजबूती मिलेगी और जमीनों के विवाद कम होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन किया जाएगा सारा रिकॉर्ड

new administration units will take time to function

मंत्री ने कहा, सभी तरह के सर्वे रिकार्ड हो जाएंगे तो सिस्टम को पटरी पर लाने में मदद मिलेगी। सरकार इस प्रोग्राम को पूरी तरह से कंप्यूटराइज्ड कर देगी और इसे लागू करने के लिए राज्य लैंड रिकार्ड मार्डनाइजेशन एजेंसी का गठन किया गया है। पहले चरण में श्रीनगर और जम्मू को कंप्यूटराइज्ड किया जाएगा।

इसके बाद राजोरी, पुंछ, रामबन, उधमपुर, डोडा, बारामूला, अनंतनाग, बांडीपोरा, लेह और कारगिल को किया जाएगा। मामले सुलझाने की प्रक्रिया की मुख्यधारा में लाने के लिए कई तरह के निर्णय लिए गए हैं। पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट को भर जल्द लागू करने पर विचार किया जा रहा है।

इसमें हर एक प्रशासनिक इकाई में शिकायत सेल का गठन किया जाएगा। विधानसभा से कड़ा संदेश देते हुए मंत्री ने यह भी साफ कर दिया कि विभाग में भ्रष्टाचार करने वालों को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डिजीटिलाइज किया जाएगा वक्फ रिकार्ड

new administration units will take time to function

हज एवं औकाफ मंत्री अब्दुल रहमान वीरी ने कहा है कि जल्द ही वक्फ रिकार्ड को डिजीटिलाइज किया जाएगा, ताकि विभाग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाई जा सके। इसके लिए एक वेबसाइट भी जल्द ही लांच की जाएगी। विधानसभा में हज औकाफ विभाग की अनुदान की मांग पर मंत्री ने पूछे गए एक सवाल के जवाब में इसकी जानकारी दी।

यह भी बताया कि वक्फ भूमि को इस्तेमाल में लाने के लिए आवासीय निर्माण किया जाएगा, ताकि आय बढ़ सके। हज हाउस के बी ब्लाक को अपग्रेड भी किया जाएगा।

रेजिडेंसी रोड में 23 करोड़ रुपये की लागत से शापिंग कांप्लेक्स, 20 करोड़ रुपये की लागत से तालाब खटिकां में जामिया मस्जिद, शहादरा शरीफ में जामिया मस्जिद को अपग्रेड करने के लिए 92 लाख खर्च होंगे और राजोरी में 1.81 करोड़ की लागत से दो शापिंग कांप्लेक्स बनाए जाएंगे।

जम्मू में पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट स्थापित होगा। इसमें गरीब बच्चों को पैरा मेडिकल की ट्रेनिंग दी जाएगी। विधवाओं, अनाथ बच्चों और जरूरतमंदों का मानदेय बढ़ाया जाएगा। कैंसर, किडनी फेल और ह्दय रोग के मरीजों के लिए 10 लाख रुपये तक का कार्प्स फंड रखा गया है। कब्जाई गई वक्फ बोर्ड की जमीन को भी मुक्त कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed