{"_id":"5f554a5a8ebc3e54ab32372c","slug":"negligence-jammu-city-news-jmu218132070","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनडीए परीक्षा में टूटे कोविड नियम, अंदर जाते और बाहर आते लगी रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनडीए परीक्षा में टूटे कोविड नियम, अंदर जाते और बाहर आते लगी रही भीड़
विज्ञापन
गांधीनगर वूमेन कॉलेज में एनडीए की परीक्षा देकर बिना सामाजिक दूरी के बाहर आते छात्र।
- फोटो : SHRINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नेशनल डिफेंस अकेडमी (एनडीए) की परीक्षा में सामाजिक दूरी की जमकर धज्जियां उड़ीं। शहर में कई परीक्षा केंद्रों में प्रवेश और बाहर आने के दौरान काफी भीड़ रही। इस दौरान आधा फीट की दूरी तक अभ्यर्थियों के बीच देखने को नहीं मिली। अभ्यर्थियों के मुताबिक परीक्षा केंद्रों में किसी तरह की सैनिटाइजेशन की व्यवस्था नहीं थी। न ही अभ्यर्थियों को मास्क, सैनिटाइजर जैसी कोई सुविधा उपलब्ध करवाई गई। परीक्षा केंद्रों पर सिर्फ थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था थी।
शहर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में बने परीक्षा केंद्रों पर 15 हजार के करीब अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के दौरान और बाहर आते हुए बड़ी संख्या में भीड़ जुटी रही। परीक्षा दो सत्र में हुई। पहला सत्र सुबह 10 बजे से 12.30 तक और दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे तक आयोजित हुआ। जब अभ्यर्थी केंद्रों से बाहर निकले तो सामाजिक दूरी का ख्याल नहीं रखा गया। सड़कों पर भी काफी भीड़-भाड़ रही।
एक अभ्यर्थी सोनू ने बताया कि परीक्षा कोविड-19 के किसी भी निर्देश का पालन किए बिना आयोजित की गई। ऐसे में डर बना हुआ है कि कहीं किसी संक्रमित के संपर्क में तो नहीं आ गए। इससे कोरोना फैलना का खतरा है।
विज्ञापन
वहीं उत्कर्ष मन्हास ने बताया कि एनडीए की परीक्षा में सामाजिक दूरी की पूरी तरह धज्जियां उड़ाई गईं। न तो एनडीए से संबंधित टीम ने कोई ध्यान दिया और न ही लोकल प्रशासन ने इस संबंधी कोई कदम उठाया। वहीं एक अन्य अभ्यर्थी स्पर्श ने कहा कि उन्हें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि एनडीए की परीक्षा में इस तरह छात्रों के साथ बर्ताव किया जाएगा और उनकी जान को खतरे में डाला जाएगा।