{"_id":"66c7e2329d90063e9f0aaef4","slug":"neeraj-anand-appointed-national-vice-president-of-buisnessman-association-jammu-news-c-10-jam1008-425986-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नीरज आनंद अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ के दोबारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नीरज आनंद अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ के दोबारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने
विज्ञापन
भारतीय व्यापारी परिसंघ का दोबारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर नीरज आनंद का स्वागत करते
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के प्रमुख व्यापारिक नेता नीरज आनंद को अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ का दोबारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना गया है। परिसंघ के चुनाव नागपुर में हुए थे।
चुनाव जीतने के बाद बड़ी संख्या में प्रमुख नागरिकों और व्यापार नेताओं ने छन्नी हिम्मत स्थित अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ के जम्मू-कश्मीर कार्यालय में नीरज आनंद का स्वागत किया। विभिन्न एसोसिएशन प्रमुखों ने नीरज आनंद को बधाई दी। आनंद भाजपा के उद्योग प्रकोष्ठ के संयोजक भी हैं। अपने संबोधन में उन्होंने उन पर भरोसा जताने के लिए व्यापारी समुदाय का आभार व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि वे समुदाय की बेहतरी के लिए इसी उत्साह के साथ काम करना जारी रखेंगे।
इस अवसर पर ढाबा एसोसिएशन के अध्यक्ष बोध राज डोगरा, हलवाई एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष गंडोत्रा, बेकर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के अध्यक्ष रमन गुप्ता, फार्मास्युटिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय गुप्ता, इलेक्ट्रिकल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, संजय कोहली, देविंदर गुप्ता, एसके गुप्ता, पराग अबरोल सहित अन्य उपस्थित थे। ब्यूरो