फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   need to increase border security

और कड़ी करनी होगी पाकिस्तान से लगती सरहद की सुरक्षा

Thu, 09 Jun 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 09 Jun 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
need to increase border security
सीएसबीपी के सदस्यों ने राज्यपाल से मुलाकात में दिए सुझाव - फोटो : Amar Ujala
जम्मू संभाग में भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा और लाइन ऑफ कंट्रोल पर सुरक्षा व्यवस्था विश्लेषण करने आई टीम के सदस्यों ने राज्यपाल से मिलकर विस्तार से चर्चा की। पूर्व गृह सचिव और कमेटी टू स्ट्रेंथन बार्डर प्रोटेक्शन (सीएसबीपी) के चेयरमैन मधुकर गुप्ता ने राज्यपाल के साथ चर्चा में सरहदी इलाकें में सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर करने की जरूरत पर जोर दिया।
विज्ञापन


पूर्व गृह सचिव और राज्यपाल ने वर्ष 2012 से लेकर अब तक अंतरराष्ट्रीय सीमा और लाइन आफ कंट्रोल पर हुई आतंकी घटनाओं को चर्चा के केंद्र में रखते हुए भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों पर बातचीत की।
विज्ञापन


इस अवसर पर घुसपैठ रोधी व्यवस्थाओं से लेकर सुरक्षा व्यवस्था में उत्तरी कमान की भूमिका, काउंटर टेररिजम ग्रिड के पहलुओं पर जोर दिया गया। जम्मू कश्मीर के अलावा राज्यपाल ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा के हालात पर भी चर्चा की। मधुकर गुप्ता ने कहा टीम सदस्यों ने बार्डर मैनेजमेंट की जमीनी हकीकत का विश्लेषण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कई सुझाव सामने आए हैं जिन पर अमल करने की जरूरत होगी। वर्तमान में जो भी सुरक्षा चुनौतियां और खामियां हैं उनके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी होंगीं। राज्यपाल से मिलने गई टीम में डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर डा. अरविंद गुप्ता, आंतरिक सुरक्षा के पूर्व गृह सचिव के विजय कुमार और नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सेक्रिटेरिएट के अधिकारी अरविंद कुमार और डा. शिवानंद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed