{"_id":"5ce9c4afbdec220745635266","slug":"ncp-pdp-sharp-reaction-over-madhya-pradesh-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश की घटना पर उमर बोले- इब्तिदा-ए-इश्क है रोता है क्या, आगे-आगे देखिए होता है क्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश की घटना पर उमर बोले- इब्तिदा-ए-इश्क है रोता है क्या, आगे-आगे देखिए होता है क्या
Sun, 26 May 2019 04:11 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 26 May 2019 04:11 AM IST
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला-महबूबा मुफ्ती
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में गो रक्षकों की ओर से दो लोगों को पीटे जाने की घटना की नेकां व पीडीपी ने आलोचना की है। दोनों पार्टियों ने इस संबंध में जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दो लोगों को पीटने वाले संदिग्ध गो रक्षकों के खिलाफ मध्य प्रदेश सरकार तेजी से कार्रवाई करेगी। ट्वीट में कहा कि मध्य प्रदेश में निर्दोष मुस्लिमों को गो रक्षकों द्वारा इस तरह से पीटे जाने वाला वीडियो देखकर आतंकित हूं। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ तेजी से इन गुंडों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यह तो बस शुरुआत है। उन्हें डर है कि इससे भी बुरी चीजें होंगी। अब्दुल्ला ने 18वीं शताब्दी के शायर मीर तकी मीर का हवाला देते हुए लिखा कि इब्तिदा-ए-इश्क है रोता है क्या, आगे-आगे देखिए होता है क्या।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश के सिवनी में संदिग्ध गोरक्षकों ने गो मांस रखने का आरोप लगाते हुए दो लोगों को कथित तौर पर छड़ी से पीटा। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें पांच आरोपी दो लोगों को पीटते हुए दिख रहे हैं। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है।