{"_id":"6370dc885056ff6b6a3cd4a3","slug":"ncc-women-battalion-approved-in-central-university-of-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"CU Jammu: अब पढ़ाई संग राष्ट्रभक्ति का पाठ भी पढ़ेंगी छात्राएं, NCC की महिला बटालियन को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CU Jammu: अब पढ़ाई संग राष्ट्रभक्ति का पाठ भी पढ़ेंगी छात्राएं, NCC की महिला बटालियन को मंजूरी
Sun, 13 Nov 2022 06:29 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 13 Nov 2022 06:29 PM IST
सार
केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के 22 विभागों की इच्छुक छात्राओं से बटालियन में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन मांगें हैं। इसके बाद 17 छात्राओं को क्षमता और योग्यता के अनुसार चयनित किया जाएगा।
विज्ञापन
Central University of Jammu
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय विश्वविद्याय जम्मू में एनसीसी की महिला बटालियन शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। अब पढ़ाई के साथ छात्राएं देश सेवा और राष्ट्र निर्माण में भी भागीदार बनेंगी। नई शिक्षा नीति के तहत प्रशासन ने गर्ल्स बटालियन शुरू करने का कदम उठाया है, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके।
विज्ञापन
केंद्रीय विश्वविद्यालय के 22 विभागों की इच्छुक छात्राओं से बटालियन में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन मांगें हैं। इसके बाद 17 छात्राओं को क्षमता और योग्यता के अनुसार चयनित किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि अगले सप्ताह सैन्य कार्यालय से विवि को एक पत्र प्राप्त होगा, जिसके बाद आवेदन की तिथियां निर्धारित की जाएंगी। चयनित कैडट्स संबंधित नियमों के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
तीन सालों तक गर्ल्स बटालियन के विश्वविद्यालय में कुल 50 पद होंगे। पहले और दूसरे वर्ष 17-17 और तीसरे वर्ष 16 पद भरे जाएंगे। गर्ल्स बटालियन की प्रभारी डॉ. श्वेता कोहली ने ने बताया कि दो दिनों में सेना कार्यालय से एक पत्र प्राप्त होने वाला है। उसके बाद 17 छात्राओं का कैडट्स के लिए चयन की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
केंविवि में 14 को होगा ब्वॉयज बटालियन का शारीरिक परीक्षण
केंद्रीय विश्वविद्यालय में 2020 में ब्वॉयज बटालियन शुरू की थी। इस साल बटालियन का तीसरा बैच शुरू होगा। इसमें शामिल होने के लिए पंजीकरण करवाने वाले छात्रों का 14 नवंबर को शारीरिक परीक्षण लिया जाएगा। इसी आधार पर करीब ब्वॉज बटालियन के 50 पद भरे जाएंगे।
एनआईटी श्रीनगर में शनिवार को शुरू हुई गर्ल्स बटालियन
एनआईटी श्रीनगर में भी शनिवार को गर्लज बटालियन शुरू कर दी गई है। आंतकवाद से त्रस्त कश्मीर में भी छात्राओं को कैडट्स बनने का पहली बार मौका दिया गया है। क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू के अधीन सभी कॉलेजों में एनसीसी है।