{"_id":"659714d184d7abbf0d055554","slug":"ncc-cadets-awareness-jammu-news-c-10-jmu1037-275708-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कैडेट्स को आपदा प्रबंधन के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कैडेट्स को आपदा प्रबंधन के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
एनसीसी कैडेट्स को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण देते एसडीआरएफ के अधिकारी फोटो सेना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। एसडीआरएफ की दूसरी बटालियन ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के सहयोग से एनसीसी प्रशिक्षण अकादमी नगरोटा में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम करवाया। वीरवार को कैडेट्स को व्याख्यान, आपदा प्रतिक्रिया और प्रबंधन से प्रशिक्षित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को प्राकृतिक आपदाओं व अन्य आपात स्थितियों के लिए तैयार करना रहा। वक्ताओं ने राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर आपदा तैयारी, प्राथमिक चिकित्सा, संचार और समन्वय व निकासी प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया। एनसीसी के 540 कैडेट्स ने भाग लिया। ब्यूरो
खेल सचिव ने मेरा युवा भारत के तहत पंजीकरण प्रगति की समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। युवा सेवा एवं खेल सचिव सरमद हफीज ने वीरवार को मेरा युवा भारत योजना के तहत पंजीकरण की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में सचिव ने क्षेत्रीय विभाग और संबंधित एजेंसियों से कार्यक्रम पर विस्तृत फीडबैक ली। उनसे केंद्र शासित प्रदेश में व्यापक अभियान चलाने का आह्वान किया, ताकि युवा सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम से जुड़ें।
सरमद हफीज ने मेरा युवा भारत योजना के तहत प्रदेश के दोनों संभागों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। इसमें नेहरू युवा केंद्र के संसाधन व्यक्तियों के साथ-साथ शारीरिक शिक्षा शिक्षकों, शारीरिक शिक्षा व्याख्याताओं, क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारियों और जिला खेल अधिकारियों को शामिल करने को कहा। उन्होंने कहा कि इससे जमीनी स्तर पर पंजीकरण को सुचारू रूप से शुरू करने में सुविधा होगी। बैठक में बताया गया कि एनएसएस ने 21,058, एनवाईके ने 146,462 और एनसीसी ने 2369 युवाओं को पोर्टल पर पंजीकृत किया है। इसके अलावा अन्य क्षेत्रीय विभागों ने भी 12,100 युवाओं को पंजीकृत किया। अब तक कुल 181,989 युवाओं का पंजीकरण हुआ है।