{"_id":"60a2cfb58ebc3e25fb1608cd","slug":"nc-launches-vaccine-corona-shove-campaign-jammu-city-news-jmu2354735184","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेकां ने टीका लगाओ-कोरोना भगाओ अभियान किया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेकां ने टीका लगाओ-कोरोना भगाओ अभियान किया शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नेशनल कांफ्रेंस ने जम्मू संभाग में टीका लगाओ कोरोना भगाओ अभियान शुरू किया है। सोमवार को पार्टी के संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा ने अभियान शुरू करते हुए सभी जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं से लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने को कहा।
पार्टी के जिला विकास परिषद अध्यक्षों व सदस्यों से वर्चुअल मोड पर संवाद करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र और दूरदराज के इलाकों में लोगों को तकनीक की जानकारी नहीं है। इंटरनेट सुविधा से लैस स्मार्ट फोन भी नहीं हैं, ऐसे में उन्हें पंजीकरण कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे लोगों की टीकाकरण के लिए स्लॉट बुक कराने में की मदद करने की जरूरत है। अभियान के तहत प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में कम से कम 50 व्यक्तियों को टीकाकरण के लिए पंजीकृत करे। इसमें कोरोना प्रोटोकॉल तथा सरकार के निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाए। कहा कि इसमें जाति, धर्म या पार्टी से संबद्धता को दरकिनार करते हुए काम किया जाए। कहा कि महामारी के इस दौर में हम कठिन चुनौतियों से गुजर रहे हैं। सभी लोगों के सामूहिक प्रयास से कोरोना को मात दी जा सकती है। यह समय है कि प्रत्येक व्यक्ति सरकार का सहयोग करे। साथ ही जंग में लगे कोरोना वारियर्स की मदद करे। उन्होंने कहा कि मीडिया में सामने आने से बचते हुए सेवा भाव से काम करना है। साथ ही अभियान के दौरान लोगों को जागरूक किया जाए कि क्या करना है और क्या नहीं। राजोरी, रामबन व किश्तवाड़ के डीडीसी चेयरमैन क्रमश: चौधरी नसीम लियाकत, डा. शमशाद शान पूजा ठाकुर, पूर्व मंत्री अब्दुल गनी मलिक व जगजीवन लाल, रामबन डीडीसी उपाध्यक्ष राबिया बेग, पूर्व आईएएस बीए रुनियाल, अनिता ठाकुर, शमीम बेगम, सुरैया बेगम आदि संवाद में शामिल रहे।