फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NC in Jammu division: Kathua District President joins BJP along with supporters

नेकां को जम्मू संभाग में झटका: कठुआ जिलाध्यक्ष समर्थकों समेत भाजपा में शामिल, 35 साल से जुड़े थे पार्टी से

Mon, 29 Jan 2024 02:26 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 29 Jan 2024 02:26 PM IST
सार

35 साल से पार्टी से जुड़े कठुआ जिलाध्यक्ष संजीव खजूरिया उर्फ रोमी खजूरिया ने भाजपा का दामन थाम लिया। उनके साथ उनकी टीम के कई पदाधिकारी व मंडल पदाधिकारियों ने भी भाजपा की सदस्या ली।

विज्ञापन
NC in Jammu division: Kathua District President joins BJP along with supporters
जम्मू - फोटो : संवाद

विस्तार

नेशनल कांफ्रेंस को जम्मू संभाग में तगड़ा झटका लगा है। 35 साल से पार्टी से जुड़े कठुआ जिलाध्यक्ष संजीव खजूरिया उर्फ रोमी खजूरिया ने भाजपा का दामन थाम लिया। उनके साथ उनकी टीम के कई पदाधिकारी व मंडल पदाधिकारियों ने भी भाजपा की सदस्या ली। भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष व अन्य ने इनका स्वागत किया।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने नए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा ने क्षेत्र और धर्म से ऊपर उठकर लोगों के कल्याण के लिए काम किया है। प्रजा परिषद, जनसंघ और भाजपा कार्यकर्ताओं का लोगों के कल्याण के लिए बलिदान का एक लंबा इतिहास है। पहले लोगों को अपने अधिकार हासिल करने के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ता था और सीने पर गोलियां खानी पड़ती थीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक समय एनसी, पीडीपी, कांग्रेस की सरकारों ने केवल लोगों और सरकारी धन को लूटा था जो उनके घरों जैसी कल्याणकारी चीजों के लिए था। अब लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को ऊपर उठाने के लिए पीएम मोदी द्वारा सुकन्या, गोल्डन हेल्थ कार्ड, विश्वकर्मा योजना, किसान सम्मान निधि जैसी कई योजनाएं शुरू की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


न केवल जम्मू में, बल्कि कश्मीर में भी लोग मोदी सरकार पर विश्वास करते हुए भाजपा के प्रतीक चिन्ह को बहुत सम्मान दे रहे हैं। इस मौके पर वरिष्ठ नेता देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि भाजपा पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों का भाजपा दिल से स्वागत करती है। यहां मिले प्यार की बदौलत वे कुछ ही दिनों में भाजपा परिवार के सदस्य हो जाते हैं।


समारोह में पार्टी महासचिव विबोध गुप्ता व डॉ. दविंदर मनयाल, पूर्व मंत्री प्रेम सागर अजीज, एनडी त्रिपाठी, विक्रम डीडीसी, बनी-बिलावर, बसोहली, दर्शन सिंह ठाकुर डीपी, जंगबीर सिंह चीकू प्रभारी, मंडल अध्यक्ष बिलावर भुवनेश्वर सिंह व प्रो. कुलभूषण मोहत्रा उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed