फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   navratara, demand, dogri front

Jammu News: नवरात्र के नौ दिन बंद रहें सभी मांस की दुकानें

विज्ञापन
navratara, demand, dogri front
जम्मू। डोगरा फ्रंट और शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने नवरात्र के 9 दिन के दौरान मांस की दुकानों को बंद करने की मांग की। फ्रंट के सदस्यों ने अध्यक्ष अशोक गुप्ता के नेतृत्व में एक विरोध रैली निकाली।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नवरात्र के शुभ दिनों के दौरान, लाखों भक्त शहर में माता वैष्णो देवी मंदिर और बावे वाली माता मंदिर में आते हैं। उन्होंने धार्मिक और शैक्षणिक संस्थानों के नजदीक मटन की दुकानों को अनुच्छेद 2000 के तहत धारा 313 के नियमों के अनुसार बंद करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उन्हें औद्योगिक क्षेत्र से फोन आ रहे हैं कि लोग माता वैष्णो देवी तक जाने वाली छड़ी यात्रा के नाम पर पैसे इकट्ठा कर रहे हैं। हम स्पष्ट करना चाहते हैं यात्रा के लिए कोई पैसा इकट्ठा नहीं किया जाएगा और ऐसा करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। प्रदर्शन में अभिषेक, आशीष, प्रकाश, कालू, नरेश, विजय, रामपाल, गणेश, विक्की सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed