{"_id":"5c53579dbdec22736a768f14","slug":"natural-cave-of-vaishno-devi-open-for-four-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घंटे खुली रही मां वैष्णो देवी की प्राकृतिक गुफा, कटड़ा और आस-पास के इलाकों में बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार घंटे खुली रही मां वैष्णो देवी की प्राकृतिक गुफा, कटड़ा और आस-पास के इलाकों में बर्फबारी
Fri, 01 Feb 2019 01:46 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 01 Feb 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
गुफा से दर्शन के लिए जाते भक्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धालुओं की संख्या कम होने पर वीरवार को चार घंटे के लिए प्राकृतिक गुफा खोली गई। इस दौरान भक्तों ने गुफा के जरिये मां वैष्णो देवी के दर्शन किए। मौसम खराब रहने के चलते कटड़ा-सांझी छत्त हेलीकाप्टर सेवा एक घंटे के बाद ही बंद कर दी गई। बारिश से आवागमन में दिक्कतें आईं, जिससे भक्त परेशान दिखे।
विज्ञापन
भक्तों की संख्या में कमी होने पर वीरवार को दोपहर के समय चार घंटे के लिए प्राकृतिक गुफा खोली गई। मौसम खराब होने के कारण भक्त भवन मार्ग पर शेड में रुक रुक कर आगे बढ़ते नजर आए। दोपहर बाद भैरों घाटी, सांझी छत्त व भवन परिसर में बर्फबारी हुई। मां वैष्णो के दर्शन को जाने वाले भक्तों की संख्या वीरवार को 10 हजार रही। इस दौरान एक हजार के करीब भक्तों ने प्राकृतिक गुफा के रास्ते दर्शन किए।
विज्ञापन
भवन सहित कटड़ा में बुधवार देर रात शुरू हुई बारिश वीरवार को भी जारी रही। इससे दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं भवन परिसर और आसपास में बर्फबारी हुई, जिसका भक्तों ने भरपूर आनंद उठाया। हेलीकाप्टर सेवा प्रभावित रहने से ऑनलाइन बुकिंग करा चुके भक्त परेशान दिखे। खासकर बुजुर्ग।
विज्ञापन