फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Nationalism in bjp's DNA: murlidhar rao

'श्रीराम जन्मभूमि भाजपा के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का हिस्सा'

Fri, 16 Sep 2016 10:59 AM IST
संजीव दूबे, अमर उजाला/जम्मू
संजीव दूबे, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 16 Sep 2016 10:59 AM IST
विज्ञापन
Nationalism in bjp's DNA: murlidhar rao
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव - फोटो : File Photo
भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के शुभारंभ पर कटड़ा पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि भाजपा के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का हिस्सा है।
विज्ञापन


जहां तक पार्टी का सवाल है तो सांस्कृतिक राष्ट्रवाद हमारे डीएनए में है। कहा कि भाजपा के लिए व्यक्ति नहीं, बल्कि राष्ट्र सर्वोपरि है।

भाजपा सत्ता में हो या फिर सत्ता से बाहर, राष्ट्रवाद और देश की अखंडता से कोई समझौता स्वीकार नहीं है। जम्मू-कश्मीर हो, पूर्वोत्तर या देश का अन्य कोई इलाका, भाजपा अपनी विचारधारा पर अडिग है। 
विज्ञापन


मुरलीधर राव ने कहा कि पार्टी देश को एकजुट रखकर विकास की राह पर आगे बढ़ना चाहती है और अपनी विचारधारा पर अडिग है। उन्होंने कहा कि देश में खानपान और वेशभूषा अलग-अलग हो सकती है, लेकिन देश एक है और भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को मजबूत करना चाहती है। उन्होंने कहा, भाजपा वोट बैंक की राजनीति नहीं करती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'नेहरू की गलतियां भुगत रहा है देश'

Nationalism in bjp's DNA: murlidhar rao
कार्यक्रम में मौजूद सांसद जुगल किशोर - फोटो : Amar Ujala
वहीं  कार्यक्रम में भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा ने महाअभियान के राज्य वर्ग के पहले सत्र में भाजपा के इतिहास और विकास विषय पर बोलते हुए कांग्रेस और देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर का मसला नेहरू की वजह से देश अब तक भुगत रहा है। प्रथम गृह मंत्री सरदार पटेल को अगर जम्मू-कश्मीर कमान सौंपी होती तो जम्मू कश्मीर का मसला होता ही नहीं।
उन्होंने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला और भाजपा के गठन से लेकर अब तक के इतिहास के बारे में डेलीगेट को बताया।

उन्होंने कहा जन संघ के संस्थापक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जम्मू कश्मीर में हत्या हुई या अन्य कारणों से मौत हुई, यह गुत्थी भी अभी तक रहस्य है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि देश को भ्रष्टाचार मुक्त साफ-सुथरा शासन देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed